Men ordered Undergarments delivered Female Garments: ऑनलाइन सामान मंगवाना आजकल आम हो गया है। कपड़ों से लेकर कॉसमेटिक, राशन और खाने-पीने की तमाम चीजें लोग ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं। वहीं कई ऐप्स पर डिलीवरी इतनी फास्ट होती है कि कुछ मिनटों में ही सामान दरवाजे पर पहुंच जाता है। हालांकि जल्दबादी के चक्कर में कई बार वो सामान डिलीवर हो जाता है कि, जिसके बारे में आपने सपने भी नहीं सोचा होगा। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है एक शख्स के साथ, जिसने blinkit पर अपने अंडरगारमेंट मंगवाए, लेकिन उसे महिला के अंडरगारमेंट मिल गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
दरअसल प्रियांश नाम के एक शख्स ने blinkit ऐप से जॉकी के अंडरगारमेंट ऑर्डर किए थे। मगर प्रियांश को महिलाओं के अंडरगारमेंट डिलीवर कर दिए गए। जब प्रियांश ने इसकी शिकायत हेल्प सेंटर पर की, तो ना ही इसे रिटर्न किया गया और ना ही प्रियांश को उनके पैसे वापस मिले। प्रियांश ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके आपबीती सुनाई है।
शख्स ने पहने फीमेल अंडरगारमेंट
प्रियांश का कहना है कि उन्होंने blinkit पर शिकायत करके अंडरगारमेंट वापस करने या इसे बदलने की गुजारिश की। मगर blinkit ने उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया और रिफंड देने से इनकार कर दिया। ऐसे में प्रियांश को मजबूरी में फीमेल अंडरगारमेंट पहनना पड़ा। उन्होंने इसके साथ भी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
यूजर्स ने किए कमेंट
प्रियांश ने सोशल मीडिया पर फीमेल अंडरगारमेंट की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि blinkit ने मेरे पैसे वापस देने से मना कर दिया है। तो अब मैंने हार मान ली है। प्रियांश की इस पोस्ट पर 20 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दर्ज की है। एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा कि आधुनिक समस्या के लिए आधुनिक हल खोजना चाहिए। दूसरे यूजर ने कमेंट किया blinkit शॉक प्रियांश रॉक।
यह भी पढ़ें- 92 रेप झेल चुकी पीड़िता से कोर्ट में पूछे शर्मनाक सवाल, बार-बार तार-तार हुई आबरू
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines