हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Google Job गई, पति से तलाक के बाद 3 गुना बढ़ी कमाई, वेतन 9 करोड़

Meet Ex Google employee sucess story: गूगल जैसे बड़े संस्थान से नौकरी चली जाए, कमाई का सहारा पति तलाक दे चुका हो, उसके बावजूद महिला न सिर्फ अपने पांव पर खुद खड़ी हो, साथ ही चंद साल में करीब नौ करोड़ रुपये वेतन कमाने लगी हों। कुछ ऐसी ही कहानी है अमेरिका में रहने वाली 37 वर्षीय महिला वीनस वांग की। जानें इसकी सक्सेस स्टोरी।

विज्ञापन
Meet Ex Google employee sucess story

Meet Ex Google employee sucess story: लंबे समय तक काम से दूर रहने के बाद जब वीनस वांग ने दोबारा काम करने की सोची तो उम्मीद नहीं थी कि इतनी सफल हो जाएंगी। गूगल की पूर्व कर्मचारी रह चुकीं वीनस की कमाई तलाक के बाद आज तीन गुनी हो गई। CNBC मेक इट की रिपोर्ट के अनुसार वीनस 2021 तक तलाकशुदा और बेरोजगार थीं, उसके पास नकद बचत के रूप में 10,000 अमेरिकी डॉलर से भी कम आय थी। पिछले साल ही उन्हें बेटी की देखभाल के लिए गूगल की नौकरी छोड़नी पड़ी थी। दरअसल, उनके पति का न्यूयार्क में ट्रांसफर होने के कारण उन्हें जॉब छोड़ने को मजबूर होना पड़ा था। किस्मत की ऐसी मार कि अगले साल यानि 2021 में उनका तलाक हो गया।

तलाक के बाद बेसहारा हुईं वीनस

वीनस तलाक के बाद बिल्कुल बेसहारा हो गई थीं। गूगल में बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपना सफर करियर बनाया था, जो अचानक छोड़ना पड़ा था। दोबारा फिर टेक जगत में उतरते हुए वीनस ने पहले स्टार्टअप पकड़े और AI डिवीजन में काम किया। वीनस का सपना दोबारा से अपने वित्तीय भविष्य को बनाना था। लगातार मेहनत और लगन से वीनस आज 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 8.7 करोड़ रुपये) की तनख्वाह का दावा करती हैं और एक प्रमुख टेक फर्म के एआई डिवीजन में काम कर रही हैं।

वीनस ने 2015 में पूरी की MBA

वीनस वांग का जन्म और पालन पोषण मध्य चीन के कैफ़ेंग में हुआ। 2013 में अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी से एमबीए की। पढ़ाई पूरी करने के बाद वीनस को पहली जॉब सिएटल में एक टेक कंपनी में मिली। उसके बाद वीनस को हार्डवेयर डिवीजन में सोर्सिंग मैनेजर का पद मिला। सैलरी भी छह अंकों में थी। उसके बाद गूगल में कई साल तक काम किया। वांग को 2020 में गूगल की जॉब छोड़नी पड़ी।

विज्ञापन

गूगल जॉब छोड़ने की वजह पति का ट्रांसफर

वीनस की गूगल जॉब छूटने की वजह उसके पति का ट्रांसफर था। 2020 में कोरोना के दौर में उन्होंने बेटी को पालने के लिए एक साल की छुट्टी लेने की योजना बनाई थी। अगले साल ही उनकी शादी टूट गई। एक इंटरव्यू में वीनस ने उन हालातों का जिक्र किया था, जिसमें तलाक के बाद उनकी आर्थिक हालत के बारे में बताया गया था। वीनस ने कहा था कि तलाक के बाद एक पत्नी का सिंगल मॉम में बदलना बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी, जिसे उन्होंने चुनौती के रूप में लिया। दोबारा कामयाब होना ही उनका पहला मकसद था।

मेहनत से दोबारा गूगल से जुड़ीं

सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में वीनस दोबारा टेक की फील्ड में ट्रांसफर हुईं और अपनी मेहनत के चलते एक बार फिर गूगल का हिस्सा बन गईं। अगले तीन वर्षों में, वांग ने AI में तीन अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं, 2024 में Google को छोड़कर लगभग एक साल के लिए एक स्टार्टअप में शामिल हुईं और फिर एक प्रमुख टेक कंपनी में वापस आ गईं। अब वह 1 मिलियन अमरीकी डॉलर कमाती हैं। नौकरी बदलने से उनकी वार्षिक आय लगभग तीन गुनी हो गई।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola