अनुशासनहीनता पर कांस्टेबल को मिला नोटिस, दिया ऐसा जवाब हो गया वायरल

Constable Viral Letter : मेरठ के एक कांस्टेबल का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने अनुशासनहीनता के लिए अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया। पत्र वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए गये हैं।

Meerut Constable

Constable Viral Letter : : उत्तर प्रदेश के मेरठ में तैनात एक कांस्टेबल का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पत्र में कांस्टेबल अनुशासनहीनता को लेकर मिले नोटिस का जवाब दे रहा है। इस पत्र में लिखी गई बातों को पढ़कर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वहीं, पत्र वायरल होने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

मेरठ में प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) के एक कांस्टेबल को अनुचित आचरण के लिए अनुशासनात्मक नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब देते हुए कांस्टेबल ने इसके लिए अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया। कांस्टेबल ने अपने जवाब में कहा, “मेरी पत्नी मेरे सपने में आती है, मैं बुरा सपना देखता हूं, जिसके कारण मैं रात में सो नहीं पाता और सुबह मुझे आने में देरी होती है।”

विज्ञापन

पत्नी सपने में आती है और…

44वीं बटालियन पीएसी के कमांडेंट सचिंद्र पटेल ने बताया कि पत्र के वायरल होने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। कांस्टेबल ने पत्र में लिखा कि मैं ब्रीफिंग में इसलिए समय पर नहीं पहुंच पाया क्योंकि मेरी पत्नी के साथ मेरा विवाद चल रहा है। मेरे सपने में आकर मेरी पत्नी मेरी छाती पर बैठकर मेरा लहू पीने की कोशिश करती है।

विज्ञापन

‘मैं भगवान की शरण में जाना चाहता हूं…’

इसके साथ ही कांस्टेबल ने लिखा कि मुझे डिप्रेशन है, जिसका इलाज चल रहा है। साथ ही चिड़चिड़ापन के लिए भी दवाइयां ले रहा हूं। मैं मां की बीमारी से परेशान हूं और जीने की शक्ति खत्म हो चुकी है। अब मैं भगवान की शरण में जाना चाहता हूं, ऐसे में मैं निवेदन करता हूं कि मुझे भगवान की शरण में जाने का रास्ता प्रदान करें।

विज्ञापन

बता दें कि कांस्टेबल को ब्रीफिंग में देरी से पहुंचने, शेविंग न होने और ड्रेस ठीक न होने के कारण नोटिस जारी किया गया था। कांस्टेबल को एक दिन के भीतर अपना जवाब देने के लिए कहा गया था। वहीं, जब कांस्टेबल ने जवाब दिया और उसका पत्र वायरल हुआ तो मामला हास्यास्पद हो गया। इसके बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ