हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बहन से निकाह पर बात करते मौलाना का वीडियो वायरल, कमेंट में यूजर्स ने जमकर ली क्लास

Maulana Viral Video :सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मौलाना का वीडियो अधूरा है। वीडियो को पूरा देखने के बाद पता चला कि मौलाना किसी किताब में लिखी इन बातों का जिक्र कर रहे थे।

विज्ञापन

Maulana Viral Video : सोशल मीडिया पर तमाम चौंकाने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक मौलाना का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में मौलाना सुनने पहुंचे लोगों को बहन से शादी करने के फायदे बता रहा है। इस वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इस पर नाराजगी जता रहे हैं तो कुछ रिश्तों की अहमियत का हवाला दे रहे हैं। वीडियो के अंत में मौलाना ने यह भी कहा है कि शरीयत में बहन के साथ निकाह करना हराम है। बेटी के साथ निकाह करना हराम है।

वीडियो में क्या कह रहा मौलाना?

वीडियो में मौलाना कह रहा है कि कितनी बेवकूफी की बात है कि लोग अपनी बहन के साथ निकाह ना करें और दूसरे की बहन-बेटी से निकाह कर लें। जबकि बहन अपने भाई के मिजाज को जानती है, वो जानती है कि भाई को गुस्सा कब आता है। वो ये भी जानती है की भाई का गुस्सा कैसे दूर होता है। वो खूबसूरत भी है, हसीन भी है उसी को छोड़कर लोग दूसरे की बहन से शादी कर लेता है और अपनी बहन को किसी और के हवाले कर देता है।

मौलना का कहना है कि जब बहन हमारे लिए खाना बना सकती है, सिर दबा सकती है, दवा खिला सकती है, बिस्तर लगा सकती है तो फिर शादी क्यों नहीं की जा सकती है। कितनी बड़ी बेवकूफी है कि अपनी खूबसूरत बहन की शादी किसी और के साथ कर दो और फिर किसी कबाड़ को अपने घर ले आओ।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Flipkart का लाखों ग्राहकों को तोहफा, नया फीचर लॉन्च, 13 मिनट में डिलीवर हुआ लैपटॉप

मौलाना का यह वीडियो तेजी से वायरल है लेकिन ये अधूरा है। वीडियो को पूरा देखने के बाद पता चला कि मौलाना किसी किताब में लिखी इन बातों का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने अंत में यह भी कहा है कि शरीयत में बहन के साथ निकाह करना हराम है। बेटी के साथ निकाह करना हराम है।

विज्ञापन

ये रहा वीडियो

इस वीडियो को Jarjees Ansari Official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि कुछ लोग जब यह बोलते थे कि इस्लाम में भाई बहन के बीच विवाह कर सकते हैं तो यह बात अफवाह या इस्लाम को बदनाम करने की मुहिम मात्र ही लगती थी ,लेकिन इन विद्वान मौलवी ने सिद्ध कर दिया है कि इस्लाम में भाई बहन के मध्य विवाह जायज या वैध है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola