MasterChef India Vikas Khanna had to face racism: मास्टरशेफ इंडिया विकास खन्ना ने अपनी काबिलियत से देश भर के लोगों के दिलों में स्थाई जगह बनाई है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में, विकास ने अपने संघर्षों के अच्छे और बुरे पक्ष के बारे में खुलकर बात की। शेफ ने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें नस्लवाद(racism), शारीरिक शोषण(physical torture) का सामना करना पड़ा था।
ऐसे शुरू हुआ संघर्ष
विकास खन्ना कहते हैं कि उनका अमृतसर में एक छोटा सा बिजनेस था, जिसे सरकार ने गैरकानूनी कहते हुए तोड़ दिया था, उस दिन के बाद वह बहुत डर गए थे। पॉडकास्ट में विकास कहते हैं मेरी मां, दादी और मैं इस छोटे से बिजनेस को संभालते थे और हमारा मेनू मुश्किल से 20 रुपये से 100 रुपये तक होता था।
यह भी पढ़ें- ट्रेविस हेड के नाम का सिंदूर भर मॉडल ने रचा ली शादी, बुरी तरह हो गईं ट्रोल
सड़कों पर ठेला लगाकर बेचे परांठे
मास्टरशेफ साल 2000 में अमेरिका गए थे, जहां उन्हें सर्वाइव करने के लिए फुटपाथ पर ठेला लगाकर पर खाना बेचना पड़ा और इस तरह उन्होंने कई रातें बिताई। उन्होंने बताया वहां नस्लवाद स्वाभाविक है, वे नहीं जानते कि मैं कौन हूं, और वे मुझे वहां पहली बार देख रहे थे।खन्ना ने दुनिया के महानतम शेफ, गॉर्डन रामसे से लेकर एरिक आर, डैनियल बाउलड से लेकर देश के सर्वश्रेष्ठ शेफ के निर्देशन में काम किया।
शेफ ने क्लीवर उठाकर काट दिया था हाथ
मास्टरशेफ उस दौरान आगरा में एक प्रशिक्षु के तौर पर काम कर रहे थे, एक शेफ के रूप में उनका काम तंदूर में रोटियां डालना था, उनकी उम्र करीब 17 साल थी। खन्ना बताते हैं कि एक दिन, एक महिला ने कुरकुरी रोटी मांगी, तो मैं उसकी रोटी पर ध्यान दे रहा था, जिस वजह से तंदूर में कई रोटियां जल गईं, मुझे ज्यादा अनुभव नहीं और ना ही कुछ जानता था। उस दिन एक शेफ ने मेरे सिर पर प्लेट दे मारी। खन्ना कहते हैं कि जिस रसोई में मैं पला-बढ़ा हूं, वहां मेरे साथ दुर्व्यवहार हुआ करता था। यहां तक कि अमेरिका में भी, मुझे रसोई में बहुत दुर्व्यवहार महसूस हुआ। अमेरिका में जब वह काम कर रहे थे तो एक शेफ ने क्लीवर उठाकर मेरा हाथ काट दिया। मैंने उससे कहा कि मैं पुलिस को इसकी सूचना दूंगा, और उसने कहा, कोई भी तुम पर विश्वास नहीं करेगा।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines