ट्रेविस हेड के नाम का सिंदूर भर मॉडल ने रचा ली शादी, बुरी तरह हो गईं ट्रोल

Hemoshree Bhadra Fantasy Wedding With Travis Head: एक बंगाली मॉडल ने ट्रेविस हेड के नाम का सिंदूर भरकर चौंका दिया।

bengali model hemoshree bhadra fantasy wedding with travis head video viral

bengali model hemoshree bhadra fantasy wedding with travis head video viral

Hemoshree Bhadra Fantasy Wedding With Travis Head: ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वर्ल्ड कप जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में ट्रेविस हेड का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने फाइनल में शतक ठोक सुर्खियां बटोरी थीं। ट्रेविस हेड के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इस बीच एक बंगाली मॉडल ने हेड के नाम का सिंदूर भरकर चौंका दिया।

विज्ञापन

बंगाली मॉडल हेमोश्री भद्रा ने उनसे ‘शादी’ कर ली, लेकिन इस शादी में एक ट्विस्ट है। ये असली नहीं बल्कि काल्पनिक शादी है। हालांकि उन्होंने इस शादी को बिल्कुल रियल बनाने के लिए परिवार के सदस्यों से पारंपरिक शंख और उलू बजवाया।

विज्ञापन

हाथ में ट्रेविस हेड की तस्वीर

हेमोश्री एक कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके बायो में ‘मिस कोलकाता’, लेखिका, मॉडल, अभिनेत्री और यूट्यूबर लिखा है। उनके 7 लाख 23 हजार 666 फॉलोअर्स हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने बनारसी साड़ी पहनी हुई है और माथे पर लंबा सिंदूर लगाया हुआ है। जबकि हाथ में ट्रेविस हेड की तस्वीर पकड़ी हुई है। वीडियो में हेमोश्री ने कहा- ट्रेविस हेड के नाम का सिंदूर मांग में डाली है, जितना इस लड़के के बारे में सोचती हूं, उतना बढ़ती मेरे चेहरे की लाली है। अपने हाथों से ब्यूटीफुल पिक्चर है थामी, काश ये बन जाए मोरा स्वामी।

विज्ञापन

हो रही हैं ट्रोल

हालांकि हेमोश्री के ऐसा करने पर वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। हेमोश्री ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें देशद्रोही कहकर जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत दुख हुआ कि उन्हें नेटिजेंस के एक के बाद एक भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक ​​कि जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बचपन में उन्होंने किताबों में पढ़ा था कि यह खेल विभिन्न देशों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए है, तो अब लोग इतने प्रतिशोधी क्यों हो रहे हैं।

विज्ञापन

हेमोश्री का तर्क है कि ट्रेविस के इंस्टा पर 2.2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनके करीब 7.2 लाख। उन्होंने ट्रेविस को टैग करते हुए वीडियो अपलोड किया। अगर क्रिकेटर को बुरा लगा तो वह टैग हटा देंगी, लेकिन ट्रेविस ने ऐसा नहीं किया। बस कुछ दर्शकों को समस्या हो रही है। कोलकाता की मॉडल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ