Maruti Alto: मारुति सुजुकी ने अपनी जल्द न्यू ऑल्टो लॉन्च करने का दावा किया था, पर ये फाइनल नही था कि ये कौन सी तारीख को पेश होगी, अब अपने ग्राहकों को आने वाली न्यू ऑल्टो की तारीख को बता दिया है, तो चलिए जानते है क्या हैं वो डेट…
मारुति सुजुकी ने अपनी न्यू ऑल्टो (2022) को लेके अब धमाल मचाने को तैयार है, और अब दूर नहीं, अगले ही महीने लॉन्च करने की तारीख आ गयी है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे 18 अगस्त को लॉन्च करेगी। नया मॉडल एक बार फिर लोगों के दिलों पर राज करने को तैयार है। इसकी सेल एरेना शोरूम से की जाएगी। माना जा रहा है कि फेस्टिवल सीजन के आसपास इसकी सेल शुरू हो जाएगी। कंपनी लॉन्चिंग के साथ इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4 लाख रुपए से कम होगी।ऑटो मार्केट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मारुति ने ऑल्टो का गुरुग्राम प्लांट में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। न्यू ऑल्टो मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा लंबी और चौड़ी नजर आ रही है।
लीक रिपोर्टों के अनुसार आने वाला मॉडल नए मॉडल से कई माइनो में अलग होगा। मॉड्यूलर हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर इस कार को तैयार किया जाएगा। पहले भी दो एडिशन इस Alto के आ चुके है और यह वैरिएंट थर्ड जेनरेशन मॉडल होगा। इस कार के इंजन की बात करें तो इसमें K10C 1.0-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन देने की संभावना है, जो 89 एनएम का पीक टॉर्क और 67 एचपी की पावर देता है।
ऐसी भी संभावना है कि न्यू ऑल्टो का यह नया वैरिएंट दो इंजन ऑप्शन में आ सकता है। और साथ ही इसके CNG वैरिएंट भी आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके फॉग लैंप्स और हेडलैंप्स में भी बदलाव देखने को मिलने की संभावना भी है। मेश ग्रिल के फ्रंट बंपर में कंपनी बदलाव कर सकती है। CNG वैरिएंट में भी लॉन्च करना कंपनी का ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करना है।
2022 ऑल्टो की शुरुआती कीमत 3.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines