Bihar News: डांसर की मांग भर माना था वाइफ, ससुर ने बर्बाद की लाइफ, बहु मानने से इनकार

Bihar Dancer Viral Video: बिहार में शादियों का सीजन चल रहा है, इसी दौरान एक अजीब शादी की खबर सामने आई है जिसमें नशे में एक आदमी ने महिला डांसर की स्टेज पर चढ़ मांग भर दी। अब न तो वो आदमी उसे पत्नी मानने को तैयार है और न ही ससुर उसे बहू के रूप में स्वीकार कर रहे हैं। महिला ने भी ठान लिया की वो तो उन्हें मना कर रहेगी।

Bihar Dancer Viral Video

Bihar Dancer Viral Video

विज्ञापन

Bihar Dancer Viral Video: इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है, हर तरफ से शहनाइयां बजने की आवाजें आ रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के ने स्टेज डांसर की सबसे सामने मांग भर दी। अनोखी प्रेम कहानी सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन अब इस शादी की सच्चाई भी सामने आ गई है कि वो कोई कपल नहीं थे बल्कि धोखे में शादी हो गई, लेकिन अब ससुर ही असुर बन गए और उन्होंने उस लड़की को अपने घर की बहू मानने से इंकार कर दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

कब हुई थी ये शादी

ये शादी वैसे तो सरस्वती पूजा वाले दिन हुई थी, जब स्टेज परफॉर्मेंस के लिए नर्तकी आई थी। अचानक से एक लड़का स्टेज पर आया और उसने लड़की की मांग में सिंदूर डाल दिया। लड़की ने बताया कि वो उसे पहले से नहीं जानती थी, बल्कि उसी दिन उसने उसे देखा था। लड़की ने बताया कि वो उस समय नशे में था, जब उसने उसकी मांग में सिंदूर भरा।

विज्ञापन

लड़के के पिता नहीं मानते बहू

अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्टेज डांसर ने कहा कि लड़के के ससुर ने उसे अपनी बहू मानने से इंकार कर दिया है। वो लड़का जबरन तो हरकत कर बैठा, लेकिन उन्हें बांग्लादेशी कहकर ट्रोल किया जा रहा है, जबकि वो बिहार की रहने वाली है। इस घटना के बाद से ही लड़के और उसके परिवार वालों ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन

जिद में आई स्टेज डांसर

पारो नाम की स्टेज डांसर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें उसने बताया कि ससुर जी चाहे कितनी ही जिद कर लें, वो उन्हें मना कर रहेंगी। ससुर जी और उनके परिवार वालों को पारो को अपनाना ही होगा। यूजर्स भी सोशल मीडिया पर लड़के और उसके परिवार वालों से बोल रहे हैं कि पारो को बहू और पत्नी का दर्जा मिलना चाहिए, क्योंकि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। सभी उसके सपोर्ट में आ गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ