Wedding Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां तरह- तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। शादी के मजेदार वीडियो देखना लोग खूब पसंद करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के स्टेज पर दूल्हे की प्रेमिका पहुंचती दिखाई दे रही है। प्रेमिका और दुल्हन के बीच भयंकर हंगामा देखने को मिला। वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रेमिका और दुल्हन में हुई भंयकर मारपीट
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शादी के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं। उसी समय दूल्हे की प्रेमिका शादी के जोड़े में स्टेज आ जाती है। वहां मौजूद सभी लोगों को समझ नहीं आता कि ये कौन है। तभी प्रेमिका और दुल्हन के बीच हाथापाई और गाली गलौज शुरू हो जाती है। स्टेज पर खड़े कुछ लोग दोनों के झगड़े को शांत कराते दिखाई दे रहे हैं लेकिन हाथापाई भयंकर मारपीट में बदलती दिखाई दी।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसको 60 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वहीं 85 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देख लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि भाई आज तो गजब हो गया, एक लड़के के लिए दो लड़कियां लड़ रही है। दूसरे ने लिखा कि शायद सरकारी नौकरी वाला होगा, तभी दोनों लड़ रही हैं।
यह भी पढ़ें: स्कूली बच्ची के साथ छेड़खानी करते ऑटो ड्राइवर का वीडियो वायरल, मर्सिडीज के LOGO से पकड़ा गया आरोपी
एक ने लिखा कि कोई दोनों देवियों का झगड़ा सुलझाओ, मामला बहुत गंभीर है। एक ने लिखा कि दूल्हे को समझ नहीं आ रहा है कि किससे शादी करे। एक अन्य ने लिखा कि ढोल वाले भाई ढोल बंद करो, मारपीट हो रही है। एक ने लिखा कि फोन के बहुत फायदे होते हैं क्योंकि इससे नये-नये अपडेट मिलते हैं। एक ने लिखा कि घनघोर कलयुग आ गया है, क्या हो रहा ये? एक दूल्हे के लिए दो दुल्हनें लड़ रही हैं।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines