Lucknow Marriage In Hospital : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक अनोखी शादी की खूब चर्चा हो रही है। कई बार लोग अस्पताल में शादी कर चुके हैं। कुछ लोगों की स्थितियां ऐसी होती हैं कि वह हर हाल में तय समय पर शादी करना चाहते हैं, ऐसे में अस्पताल में भी शादी सम्पन्न कराई जाती है। अब लखनऊ के अस्पताल में दो लड़कियों के निकाह का वीडियो सामने आया है।
ICU में हुआ निकाह
अस्पताल के आईसीयू में एडमिट पिता के सामने दो बेटियों का निकाह हुआ। बुजुर्ग शख्स की इच्छा थी कि उसके सामने बेटियों का निकाह हो जाए। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर्स से इसके लिए परमिशन मांगी। डॉक्टर ने मरीज की इच्छा के मुताबिक, आईसीयू में ही निकाह कराने की अनुमति दे दी। इसके बाद दो लड़कियों का निकाह अस्पताल के ICU में कराया गया।
शादी से पहले ही बीमार हो गए इकबाल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ चौक इलाके के रहने वाले मोहम्मद इकबाल को बीमारी के चलते ICU में भर्ती होना पड़ा। उनकी दो बेटियां हैं और दोनों के निकाह की तारीख पहले से ही तय की गई थी। ऐसे में तय दिन पर शादी हो, इसके लिए उन्होंने अस्पताल में शादी कराने की इच्छा जाहिर की और ऐसा हुआ भी। दरअसल इकबाल की हालत बिगड़ती जा रही थी और बेटियों ने पिता के ना होने पर शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद अस्पताल में शादी कराने का फैसला लिया गया।
इकबाल लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं, परिजनों ने जब डॉक्टर को अपनी परेशानी बताई तो उन्होंने ICU में निकाह करने की सहमति दे दी। इकबाल की दोनों बेटियां, अपने पति के साथ ICU में शादी के लिए पहुंची और मौलाना द्वारा बेटियों का निकाह पढ़ा गया।
यह भी पढ़ें : ट्रेन में सोते-सोते सिपाही ने कर दिया पेशाब, भीग गई नीचे बैठी महिला
इकबाल की दोनों बेटियों की शादी के बाद विदाई हो गई और दोनों अपने घर चली गईं। हालांकि इकबाल अभी भी ICU में भर्ती हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं। ICU में हुई ये अनोखी शादी अब इलाके में ही नहीं दूर-दूर तक चर्चा का विषय बन गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines