Mark Zuckerberg Latest Viral Video : META के बॉस मार्क जुकरबर्ग ने अपना एक वीडियो शेयर कर सभी को चौंका दिया है। वीडियो में वह टक्सीडो उतारकर जंपसूट पहनकर स्टेज पर परफॉर्म करते दिखाई दिए। यह वही जंपसूट था जिसे बेन्सन बून ने 2025 ग्रैमी में “ब्यूटीफुल थिंग्स” परफॉर्म करते समय पहना था। मार्क जुकरबर्ग ने अपनी पत्नी के जन्मदिन के मौके पर यह परफॉर्मेंस दी, वह इस मौके को और खास बनाना चाहते थे।
वीडियो को मेटा बॉस मार्क जुकरबर्ग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, “आपकी पत्नी केवल एक बार 40 साल की होती है! जंपसूट और नए सिंगल के लिए @bensonboone को धन्यवाद।”
वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया है कि जुकरबर्ग इवेंट में एंट्री ले रहे हैं। वहां मौजूद तमाम लोगों के सामने वह स्टेज पर चढ़ते हैं और अपने टक्सीडो फाड़कर नीले रंग के जंपसूट में दिखाई देते हैं। इसके बाद वह स्टेज पर परफॉर्म करने लगते हैं। अपनी पत्नी के लिए उन्होंने गाना भी गाया।
मार्क जुकरबर्ग का यह वीडियो देखकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं और इस पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “ये तो अद्भुत है। भगवान का शुक्र है कि आपने फ्लिप मारकर खुद को चोट नहीं पहुंचाई।” एक अन्य ने लिखा, “आपके परफॉर्मेंस पर आपकी पत्नी की खुशी और हंसी लाजवाब है। उन्हें इस तरह हंसता देखकर मुझे बहुत खुशी हुई।”
यह भी पढ़ें : जेलेंस्की और ट्रंप के बीच बहस के दौरान क्या कर रही थी यूक्रेनी राजदूत? वीडियो हो रहा वायरल
बता दें कि पिछले साल अगस्त में मार्क जुकरबर्ग ने अपनी पत्नी प्रिसिला चैन की एक विशाल मूर्ति बनवाई थी। कलाकार डेनियल आर्शम ने इस विशाल मूर्ति को बनाया था। ऐसे कई मौके आ चुके हैं, जब मार्क जुकरबर्ग अपनी पत्नी के प्रति प्यार दिखा चुके हैं। गौरतलब है कि मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चैन की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जब जुकरबर्ग हार्वर्ड में थे। कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने शादी की। दोनों के तीन बच्चे हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
10 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
22 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines