Debate SP-BJP Spokesperson : न्यूज 24 के खास कार्यक्रम मंथन में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी और बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक के बीच तीखी नोंक-झोंक हो गई। बात यहां तक बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे को कोर्ट में घसीटने तक की चुनौती दे डाली। बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने सपा प्रवक्ता के कागज को फाड़ दिया, जिसके बाद ये पूरा विवाद हुआ।
मंथन में बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश राजपूत, सपा प्रवक्ता राज कुमार भाटी और LJP (R) एके वाजपेयी शामिल हुए थे। डिबेट के दौरान राजकुमार भाटी ने एक अखबार की कटिंग को दिखाते हुए कहा कि बीजेपी में 25 ऐसे नेता हैं जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उनके बीजेपी में शामिल होने के बाद केस बंद कर दिए गए।
BJP प्रवक्ता ने फाड़ दिया कागज
अजय आलोक ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जहां ये खबर छपी है, उस पर हिमंता बिस्वा सरमा ने नोटिस भेज दिया है। ये खबर फर्जी है इसके बाद अजय आलोक ने सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के इस कागज को फाड़ दिया, जिसमें नेताओं की लिस्ट थी। राजकुमार भाटी इस पर भड़क गए और बोले- अब ऐसे लोकतंत्र चलेगा? ये मेरे कागज तक फाड़ रहे हैं। लाइव टीवी में आपने मेरे कागज को फाड़ दिया। ये लोकतंत्र है क्या?
‘कागज फाड़ने से दाग थोड़ी धुल जायेंगे’
राजकुमार भाटी ने आगे कहा कि मुझे सुरक्षा दी जाए, ये कागज फाड़ सकते हैं तो मेरी पिटाई भी कर सकते हैं। ये सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं। अजय आलोक ने कहा कि जैसे कागज फर्जी है, वैसे सपा भी फर्जी है। इस फर्जी आर्टिकल के चक्कर में आप लोगों को जेल भी जाना पड़ सकता है। राजकुमार भाटी ने कहा कि इस कागज को फाड़ने से चंदा दो धंधा लो के दाग थोड़ी धुल जायेंगे।
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि मैं गंभीरता से कहना चाहता हूं कि हमें ऐसे बहुत नोटिस मिल चुके हैं। हम ऐसे नोटिस से नहीं डरते हैं। हम मीडिया और सत्य के साथ खड़े हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines