Viral Video : गर्मी के बढ़ते प्रकोप से कई राज्य प्रभावित हैं। इस साल की गर्मी ने कई साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। चिलचिलाती धूप, बढ़ती उमस से परेशान लोग बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में एक युवक ने गर्मी से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया कि AC कंपनियों का भी दिमाग हिल जाए।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स फर्श पर सो रहा है और उसने अपने सामने कूलर लगाया हुआ है। हालांकि कूलर से ठंडी हवा के लिए इस शख्स ने गजब का दिमाग लगाया। दरअसल कूलर के पीछे फ्रिज खोलकर रख दिया। इससे फ्रिज की ठंडी हवा कूलर से होते हुए शख्स को मिलने लगी।
इस वीडियो को @WokePandemic नाम के अकाउंट से X पर शेयर किया है। जिसको 20 लाख से अधिक लोगों ने देखा जबकि 5 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं इस वायरल वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस तरह फ्रिज को खोलकर रखने से कंप्रेसर फट सकता है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है। एक अन्य ने लिखा कि मजाक के लिए तो ठीक है लेकिन इस तरह फ्रिज बिलकुल ठंडा ही नहीं होगा। एक ने लिखा कि इससे कमरा और गर्म हो जाएगा और फ्रिज तो खराब होगा ही।
यह भी पढ़ें : फेमस Youtuber की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, कपल ने बताई सच्चाई
एक ने लिखा कि फ्रिज से कमरे को ठंडा करना संभव नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि अगर पढ़ लिख लिया होता तो इस तरह की हरकतें ना करता। एक ने लिखा कि इस शख्स को अपना आईडिया किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए था, अगर कोई कॉपी करना चाहे तो टैक्स देना होगा। एक अन्य ने लिखा कि कोई इसको समझाओ, वरना फ्रिज को कबाड़ में बेचना पड़ेगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines