हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ट्रेन में टॉयलेट के पास बैठी पत्नी तो रेलमंत्री आए याद, चंद मिनटों में पोस्ट हुई वायरल

Indian Railway : सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी की फोटो शेयर कर लिखा है कि धन्यवाद अश्विनी वैष्णव ! पढ़ें क्या है इसके पीछे की वजह।

विज्ञापन

Indian Railway : ट्रेन में सफर करने के लिए अगर रिजर्वेशन मिल जाए तो ये आम इंसानों के अपने स्तर पर युद्ध जीतने से कम नहीं है। भारत में कई रूट ऐसे हैं, जहां के लिए कन्फर्म सीट मिलना बहुत मुश्किल है। ऐसे में लोगों को बिना सीट के ही यात्रा करनी पड़ती है और परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसी बीच एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा किया गया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

@Chaotic_mind99 नाम के X यूजर ने अपने अकाउंट पर टॉयलेट और दरवाजे के पास बैठकर सो रही एक महिला की फोटो शेयर किया है और लिखा है कि धन्यवाद अश्विनी वैष्णव जी, आपकी वजह से आज मेरी पत्नी को यह विश्व स्तरीय ट्रेन सुविधा मिल रही है। मैं सदैव आपका ऋणी रहूंगा।

इस पोस्ट को पांच लाख से अधिक लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किया है। रेल सेवा की तरफ से भी यूजर से कई बार टिकट की जानकारी मांगी गई लेकिन कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने शख्स के समर्थन में जवाब दिया है तो कुछ ने ट्रोल किया है।

विज्ञापन


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि X पर ब्लू टिकट खरीदने के लिए पैसे हैं लेकिन पत्नी के लिए एक सीट बुक करने के लिए नहीं हैं? एक अन्य ने लिखा कि भाई सीट के लिए लोग चार महीने पहले से टिकट बुक करते हैं, आप भी कर लो। बाद में किसी को गाली देने का क्या फायदा?

यह भी पढ़ें : ट्रेन में बैठी नेहा सिंह राठौर ने रेल मंत्री पर कसा तंज, बोली- बैठ गई हूं, दुआ कीजिए

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि क्या सच में ये तुम्हारी पत्नी है या बस प्रोपगेंडा के लिए इस तरह की फोटो शेयर किए हो? एक ने लिखा कि बेशर्म इंसान अपनी बीबी को नीचे बिठाकर उसकी फोटो खींच रहा है। एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि ये फ्रॉड है, क्योंकि तीन बार इससे रेलवे ने PNR या ट्रेन नंबर का नाम पूछा है लेकिन ये जवाब नहीं दे रहा है। इसके साथ ही इसके पास अपनी वाइफ की कोई और फोटो भी नहीं है। इससे साफ है कि ये झूठ बोल रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola