जंगली जानवरों को खतरनाक नहीं कहा जाता। ये वाकई खतरनाक होते हैं, जो बेझिझक किसी की भी जान ले सकते हैं। जंगली जानवरों में सबसे खतरनाक शेर और बाघ हैं, अगर ये इनके चंगुल में फंस जाएं तो इनकी जान जाना तय है। जिस तरह जंगल में शेर सबसे खतरनाक जानवर माना जाता है, उसी तरह पानी में मगरमच्छ भी सबसे खतरनाक जानवर माना जाता है। ये इंसानों को जिंदा निगल जाते हैं, इसलिए लोग कभी भी उनके पास जाने की गलती नहीं करते, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। हुआ यूं कि एक शख्स ने मगरमच्छ के जबड़े में अपना सिर डाल दिया।
आदमी को दबोच जोर-जोर से मरोड़ना शुरू कर देता है मगरमच्छ
दिल दहला देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर @1000waystod1e नाम की आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे मगरमच्छ ने अपना बड़ा मुंह खोल लिया है और शख्स ने अपना सिर उसके मुंह में डाल दिया है। फिर लगभग 15 सेकंड्स के बाद जब वह अपना सिर बाहर खींचने लगता है तो मगरमच्छ उसका सिर पकड़ लेता है और जोर-जोर से मरोड़ देता है। वह भाग्यशाली था कि मगरमच्छ ने उसे छोड़ दिया, अन्यथा अगर वह उसे अपने जबड़े में जकड़ लेता तो उसकी दर्दनाक मौत हो जाती।
मौत को मौसी कहने वाले एक और युवक का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
<
>
‘X’ पर 40 लाख बार देखा जा चुका वीडियो
अब महज 20 सेकंड के इस वीडियो को 40 लाख बार देखा जा चुका है, वहीं 26 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। इसके साथ ही वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कोई कह रहा है ‘मुझे समझ नहीं आता कि लोग इतना खतरनाक जोखिम क्यों और कैसे उठाते हैं’, जबकि एक यूजर ने दावा किया कि यह घटना थाईलैंड में हुई थी। यह घटना साल 2017 में ‘क्रोकोडाइल शो’ के दौरान घटी थी। हालांकि, अब एक बार फिर ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस युवक की सनक जानकर तो हर कोई दंग रह जाएगा, जानें किस लड़की की शान चुराने के लिए खर्च दिए एक करोड़
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
10 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
13 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
17 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines