Viral Video : हजारों फीट उंचाई पर उड़ान के दौरान विमान के दरवाजे खोलने के कई मामले सामने आ चुकी हैं। गनीमत रही है कि इससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई है लेकिन यह बेहद खतरनाक हो सकता है। अब एक बार फिर एक यात्री ने उड़ते विमान में ये दुस्साहस करने की कोशिश की है। इसके बाद यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई की है।
घटना दक्षिण अमेरिका की है। यहां विमान में यात्रियों और चालक दल को एक अनियंत्रित यात्री को कंट्रोल करने के लिए उसे पीटना पड़ा। आरोप है कि शख्स ने विमान के हवा में रहते आपातकालीन द्वार खोलने की कोशिश की थी। यह घटना किसी यात्री के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उपद्रवियों को यात्रियों ने पीटा
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, घटना मंगलवार (5 नवंबर) की सुबह कोपा एयरलाइंस के एक विमान में हुई। विमान ने ब्राजील के ब्रासीलिया से पनामा सिटी जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, विमान के उतरने से ठीक पहले यह झगड़ा शुरू हुआ। उपद्रवी यात्री ने विमान में रखे कटलरी से प्लास्टिक का चाकू निकाला और विमान में सवार एक अटेंडेंट को पकड़कर उसे बंधक बनाने की कोशिश की।
इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, हुई पिटाई
इसके कुछ देर बाद ही उसने इमरजेंसी गेट को खोलने की कोशिश की, जिसके बाद लोग खौफ में आ गए। यात्री और विमान के स्टाफ ने मिलकर पहले शख्स को काबू में किया और फिर उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे रस्सी से बांध दिया गया। एयरपोर्ट पर विमान के लैंड होते ही उसे अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : पिस्टल दिखाते चोर को महिला ने ऐसे सिखाया सबक; दुकान में सब छोड़कर हुआ फरार
घटना को लेकर कोपा एयरलाइन्स ने एक बयान जारी कर अपने चालक दल के सदस्यों की तारीफ की है और कहा है कि अगर वह ठीक तरह से स्थिति पर ना संभालते तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी। साथ ही यात्रियों के सहयोग के लिए भी धन्यवाद कहा है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
15 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
23 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines