Guinness World Records: ठंड के मौसम में हाथ से बर्फ पकड़ने में भी डर लगता है, ऐसे में एक शख्स तीन घंटे से अधिक समय तक पूरे शरीर को बर्फ में ढककर खड़ा रहा। तीन घंटे तक बर्फ में खड़े होकर इस शख्स ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें देख सकते हैं कि अंत में ठंड की कारण उसकी हालत खराब हो गई।
गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स सबसे अधिक समय तक बर्फ के बॉक्स में खड़े रहने का रिकॉर्ड बनाना चाहता है। सबसे पहले एक बॉक्स लाया गया, जिसमें यह शख्स खड़ा हो गया और गले तक बर्फ के टुकड़े रख दिए गए। यह शख्स पूरे तीन घंटे तक इसी तरह खड़ा रहा।
पोलैंड के रहने वाले रोमानोव्स्की नाम के शख्स ने सबसे अधिक समय तक बर्फ के बीच खड़े रहने का रिकॉर्ड बनाया है। रोमानोव्स्की ने बताया कि वह इसके लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे। कई बार उन्होंने इसे आजमाया और अब वह इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने में कामयाब हो गए । इससे पहले यह रिकॉर्ड फ्रांस के शख्स के पास था, जो दो घंटे 35 मिनट और 33 सेकंड तक बर्फ के बीच में खड़ा था।
फ़्रांस के व्यक्ति से पहले यह रिकॉर्ड एक चीनी शख्स के पास था, जो 1 घंटे 53 सेकंड और 10 सेकंड तक बर्फ के बीच खड़ा था। नींदरलैंड के शख्स का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चीन का शख्स बर्फ के बॉक्स में उतरा था। नीदरलैंड के विम हॉफ के पास 2013 में यह रिकॉर्ड था, जो 1 घंटा 53 मिनट और 2 सेकंड तक बर्फ से भरे बॉक्स में खड़े रहे थे।
यह भी पढ़ें : ये राम भजन सुन ‘भावुक’ हुए पीएम मोदी, जमकर की तारीफ; बोले- खत्म होने वाला है इतंजार
वहीं सबका रिकॉर्ड तोड़कर रोमानोव्स्की तीन घंटे 28 सेकंड तक बर्फ में खड़े रहे। रिकॉर्ड तोड़ने के बाद तुरंत रोमानोव्स्की को बॉक्स से निकाला गया और गर्म कपड़े पहनाए गए। डॉक्टर्स की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की और फिर उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया, जिसका वीडियो भी है। बर्फ के बीच घंटों खड़े रहने के इस रिकॉर्ड बनाने का वीडियो देखने के बाद कुछ लोग इसे पागलपन कह रहे हैं तो कुछ इसे जुनून कह रहे हैं।
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
38 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines