Bizarre News : जाने-अनजाने में हुईं कुछ गलतियां या लापरवाहियां हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालती हैं। कई बार ये जानलेवा भी साबित होती हैं। फ्लोरिडा का एक ठीक-ठाक व्यक्ति 40 मिनट के लिए सोया लेकिन जब उठा तो वह परेशान हो गया। उसे एक आंख से ठीक से दिखना बंद हो गया। वह डॉक्टर के पास गया तो उसे एक हैरान करने वाली वजह पता चली। ये वजह ना सिर्फ अमेरिका बल्कि भारत के लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है।
21 साल के माइक क्रुमहोल्ज आंखों में कॉन्टैक्ट लेंस पहनते थे, आज दुनिया भर में लाखों लोग कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं लेकिन माइक की थोड़ी सी लापरवाही उनकी आंखों की रौशनी छीन ले गई। डेली स्टार के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि पिछले साल अपने कॉन्टैक्ट लेंस को निकाले बिना 40 मिनट की झपकी ली थी। थोड़ी देर बाद जब उठा तो दाहिनी आंख में जलन और सूजन थी। मुझे लगा कि इसमें घबराने की कोई बात नहीं है, ठीक हो जाएगा। हालांकि माइक गलत थे।
एक गलती और खराब होती चली गई शख्स की हालत
माइक ने आगे कि मेरे आंख में बहुत जलन हो रही थी, जैसे कि कॉन्टैक्ट लेंस मेरी आंख में तैर रहे हों। मैंने उन्हें निकाल दिया, उसमें भी कोई गड़बड़ी नहीं थी। इसके बाद भी आंखों की जलन कम नहीं हुई तब एहसास हो गया कि कुछ तो गड़बड़ है। वह डॉक्टर के पास गए तो एक कॉमन वायरल की दवा दी गई।
यह भी पढ़ें : शराब खरीदने के लिए करनी थी पेमेंट, लड़कियों ने ‘शुगर डैडी’ की हत्या की और फिर काट लिया अंगूठा
इसके बाद उनकी हालत ठीक होने की जगह और खराब होती गई। करीब एक महीने तक उन्हें लगातार आंखों में जलन और देखने में समस्या का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर जांच करवाने का फैसला किया। कई जांच के बाद एकैंथअमीबा केराटाइटिस (Acanthamoeba Keratitis) का पता चला। यह संक्रमण एककोशिकीय अमीबा के कारण होता है जो आमतौर पर पानी, मिट्टी और हवा में पाया जाता है। इससे कॉर्निया सबसे अधिक प्रभावित होती है और इसके कारण दर्द, लालिमा, दृष्टि में धुंधलापन रहता है, आंसू आते हैं और ऐसा भी महसूस होता है कि आंख में कुछ है। यह संक्रमण ज्यादातर कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वालों को प्रभावित करता है।
यह भी पढ़ें: वाटरफॉल में नहा रहे लोगों के कपड़े लेकर भागे पुलिसवाले, जानें क्या है पूरा माजरा
ये था आंख में जलन का कारण?
बताया गया कि माइक क्रुमहोल्ज की इन्फेक्टेड आंख के इलाज में काफी देरी हो चुकी थी। उसे अपनी दाहिनी आंख से केवल केवल “काला और भूरा चमकता हुआ” दिखाई देता है। संक्रमण की गंभीरता को कम करने के लिए उपचार के दौरान उसे पढ़ाई भी रोकनी पड़ी। डॉक्टर ने स्पष्ट किया कि ये इन्फेक्शन लेंस को लगाकर सोने की वजह से हुआ है। लेंस लगाने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए माइक ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और सबको अपनी कहानी बताई है।
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
10 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
13 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
18 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines