सांपों के बारे में तरह-तरह की बातें कही जाती हैं। कभी दोमुहां सांप तो कभी कम जहरीले और ज्यादा जहरीले सांपों के बारे में आपने सुना होगा। सांप रेस्क्यू करने के भी वीडियोज आए दिन सामने आते रहते हैं। सांपों से जुड़ा ही एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स एक सांप को चूमता यानी किस करता हुआ दिखाई दे रहा है। शख्स सांप की खाल उतारने में भी उसकी मदद करता दिख रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया 30 सेकेंड का यह वीडियो काफी लोग देख रहे हैं। इसे करोड़ों लोग देख चुके हैं और लाखों लाइक्स मिले हैं। इंस्टा यूजर्स इसपर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। यहां एक ऐसा सांप हो जो दूसरे सांपों को खाता है।
वीडियो शेयर करने वाला शख्स एक चिड़ियाघर का संचालक है। सांप को शख्स द्वारा चूमता देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। विदेशी पशु विशेषज्ञ और चिड़ियाघर के संचालक का नाम माइक होल्स्टन है। उनके द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो काफी लोग देख रहे हैं। वीडियो के साथ ही उन्होंने सांप के बारे में कई बातें बताईं हैं।
ये भी पढ़ें-Mukesh Ambani की संपत्ति में इस साल हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कमाई के मामले में कौन रहे टॉप 5
क्या बताया शख्स ने
चिड़ियाघर ने बताया है कि यह दूसरे सांपों को खाता है। दूसरे सांपों को खाना इसका पसंदीदा भोजन है। यह ज्यादातर उत्तरी अमेरिका और यूएसए में पाया जाता है। यह वहां का सबसे लंबा साप है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वह सांप को केंचुली उतारने में मदद करता है। इस दौरान सांप फुंफकारता भी है।
बता दें कि सांप के जहर की वजह से लोग इसे सबसे खतरनाक जानवरों में से एक मानते हैं। हर साल इसके काटने से हजारों लोगों की मौत हो जाती है। नई चमड़ी आने पर सांप पुरानी चमड़ी को उतार देते हैं।
ये भी पढ़ें-Gold Silver Price: साल 2024 में 72,000 रुपये तक जा सकती है 10 ग्राम सोने की कीमत, जानें क्या है वजह
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
3 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
22 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines