Man Won 1.2 Crore Jackpot : कद्दू बेचकर आजीविका चला रहे एक शख्स की किस्मत ऐसे पलटी कि वह अचानक करोड़पति बन गया। ये कोई किस्सा या कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। इस शख्स ने महज 835 रुपये खर्च किए थे और इसके बाद उसे लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मिल गए। कैसे हुआ ये चमत्कार? कैसे शख्स अचनाक बना करोड़पति? आइये जानते हैं।
मामला अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में हुआ है। यहां का रहने वाला एक कद्दू की खेती करता था और उसे बेचता था। उसने हैलोवीन रस्म (अमेरिका में फसल के अंतिम दिन मनाया जाने वाला त्योहार) के बाद एक लॉटरी टिकट खरीदा था। जब उसने लॉटरी को चेक किया तो पता चला कि अब वह आम आदमी नहीं रहा बल्कि करोड़पति बन चुका है।
महज 835 रुपये से जीता 1.26 करोड़
लॉटरी विजेता रॉय स्टोरी ने कद्दू बेचने से मिले $10 (लगभग ₹ 835) एलिजाबेथ सिटी के सन फार्म स्टोर से अपना एक्सट्रीम कैशवर्ड टिकट खरीदा था। जब उसने स्क्रैच किया तो पता चला कि वह विजेता बन गया है लेकिन चश्मा नहीं पहना था तो उसे लगा कि वह महज 1,000 डॉलर (₹83,500) जीते हैं।
यह भी पढ़ें : सुबह मांगी शांति की दुआ, शाम को कर दी गई हत्या; क्या था बाबा सिद्दीकी का आखिरी पोस्ट?
अब इसमें इन्वेस्ट करेगा शख्स
हालांकि कुछ देर बाद ही पता चला कि उन्होंने जैकपॉट जीत लिया है। जानकारी के मुताबिक, शख्स को करीब $150,000 (लगभग ₹ 1.26 करोड़) का स्क्रैच-ऑफ लॉटरी पुरस्कार मिला। जब उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने जैकपॉट जीत लिया है, तो उन्होंने एक नए ट्रक को खरीदने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें : ओ भाई! इस कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट में दी कार और बाइक, Boss बोला- जो चाहो ले लो, लेकिन…
रॉय स्टोरी से पहले मैरीलैंड एक महिला ने पावरबॉल डबल प्ले टिकट से $500,000 (लगभग ₹ 4 करोड़) जीत लिया था लेकिन इसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। वह यकीन नहीं कर पा रही थी कि वह करोड़पति बन गई है। काफी देर तक वह सदमें में थी। इससे पहले फ्लोरिडा के 62 वर्षीय जोस डुरान ने केवल $3 (लगभग ₹ 250) का निवेश करके $3 मिलियन (लगभग ₹ 25 करोड़) का चौंका देने वाला जैकपॉट जीता था।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
21 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines