हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

फ्लाइट के टॉयलेट को यात्री ने बनाया मिनी जिम, उड़ते प्लेन में पूरी की 5 km की जॉगिंग; वीडियो वायरल

11 घंटे की फ्लाइट के दौरान एक शख्स ने विमान के छोटे से टॉयलेट में ही 5 किलोमीटर दौड़ पूरी कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए और कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स लंबी फ्लाइट के दौरान विमान के छोटे से टॉयलेट को ही अपना फिटनेस जोन बना लेता है और वहीं दौड़ना शुरू कर देता है.

दरअसल, यह वीडियो जर्मनी के बर्लिन के एंड्योरेंस एथलीट और कंटेंट क्रिएटर डोम स्ट्रोह (Dom Stroh) ने शेयर किया है. वह 11 घंटे की लंबी फ्लाइट में थे और उन्होंने सोचा कि इस दौरान 5 किलोमीटर दौड़ पूरी की जाए. इसके लिए उन्होंने विमान के छोटे से वॉशरूम को ही अपना रनिंग स्पेस बना लिया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स टॉयलेट के अंदर बहुत कम जगह में छोटे-छोटे गोल चक्कर लगाते हुए दौड़ रहा है. कभी-कभी वह दिशा बदलने के लिए टॉयलेट सीट पर पैर रखकर मुड़ता भी नजर आता है. वीडियो में एक छोटी स्क्रीन भी दिखाई देती है, जिसमें उसकी रनिंग की दूरी और समय रिकॉर्ड हो रहा है.

विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि इतनी छोटी जगह में भी उसने अपना लक्ष्य पूरा कर लिया. वीडियो के अनुसार, उसने करीब एक घंटे से भी कम समय में 5.53 किलोमीटर की दूरी तय कर ली.

यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस पर मजेदार रिएक्शन देने शुरू कर दिए. किसी ने मजाक में लिखा, “अब समझ आया कि फ्लाइट में टर्बुलेंस क्यों होता है.” वहीं एक यूजर ने पूछा, “क्या आपने सच में एक घंटे तक टॉयलेट ब्लॉक कर रखा था?”

विज्ञापन

कई लोगों ने कहा कि अगर कोई इतना समय टॉयलेट में लगा दे तो बाकी यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती है. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे पागलपन तो कुछ ने इसे कमाल की फिटनेस बता दिया.

फिलहाल यह अनोखा वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा में है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola