हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मेट्रो में सीट पाने का तरीका बेहद अजीब, काम आई सीधी सोच और उल्टी तरकीब

Funny Metro Train Video Viral : वीडियो में मेट्रो की लगभग सभी सीट पर यात्री बैठे हुए हैं, एक शख्स खड़ा है क्योंकि बैठने के लिए कोई सीट खाली नहीं है। अचानक इस शख्स की एक हरकत से मेट्रो का पूरा कोच खाली हो गया, देखिए वीडियो

विज्ञापन

Funny Metro Train Video Viral  : मेट्रो में सफर के दौरान कई बार ऐसा होता है कि बैठने के लिए जगह नहीं मिलती। ऐसी स्थिति में लोग खड़े होकर यात्रा करते हैं और किसी के उठने का इंतजार करते हैं। जब कोई यात्री उतरने के लिए उठता है तो वहां बैठते हैं लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स की हरकत से यात्री वहां से भाग गए और मेट्रो का कोच लगभग खाली हो गया।

शख्स के नाटक को देख भाग खड़े हुए लोग

वायरल वीडियो में एक शख्स मेट्रो में खड़ा दिखाई दे रहा है, मेट्रो की लगभग सभी सीट पर यात्री बैठे हुए हैं। वह इधर उधर देखता है जब उसे कहीं भी कोई सीट खाली नहीं दिखती तो वह ऐसे रिएक्ट करने लगता है, जैसे उसे उलटी आ रही है। वह मुंह को दबाकर उलटी को रोकने की कोशिश करने की एक्टिंग करता है।

विज्ञापन

जब अन्य यात्रियों को लगा कि शख्स उलटी कर सकता है तो वहां से वह भागने लगे। कुछ ही सेकंड में कोच के लगभग सभी यात्री वहां से भाग निकले और जब सारी सीट खाली हो गई तो वह वहीं पर बैठ गया। यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।

देखिए वीडियो


वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
एक ने लिखा कि यह देखकर तो मेरी हंसी नहीं रुक रही है। एक ने लिखा कि ये लोग कितने दयालु हैं, बिना मांगे ही अपनी सीट दे दिए। एक ने लिखा कि अगर यह भारत में कोई करें तो मजेदार रिजल्ट मिलेगा। एक ने लिखा कि मैं अक्सर ये ट्रिक अपनाता हूं, जब ट्रेन पूरी तरह से भरी हुई होती है। एक ने लिखा कि भरी मेट्रो में सीट पाने के लिए कमाल का आईडिया देने के लिए आपको धन्यवाद भाई !

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : एयरपोर्ट का नाम ठीक से ना लेने पर फ्लाइट में ही भड़के बीजेपी नेता, वीडियो वायरल

एक ने लिखा कि एक दम आराम से बिना किसी को कुछ कहे सीट पाने का यह तरीका सबसे मजेदार है। एक ने लिखा कि सबसे पहले भागने वाली लड़की को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे उसने कुछ डरावना देख लिया हो। एक ने लिखा कि इसे तो फिल्मों में काम करना चाहिए, कहां ये लोगों को परेशान कर रहा है।

विज्ञापन

वीडियो को @deham4ik नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है, जिसे 161 मिलियन लोग देख चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola