Viral Video : एयरपोर्ट पर प्रैंक करना एक यात्री को भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने क्लास दी। फ्लाइट लेट होने के बाद यात्री अपनी पत्नी का जिक्र कर प्रैंक करना शुरू कर दिया था। हालांकि जब लोगों को उसकी सच्चाई पता चली तो उसे ट्रोल कर दिया और जमकर खिंचाई की है।
यात्री ने स्पाइसजेट के कर्मचारियों और अन्य यात्रियों के साथ एक शरारत करते हुए अपना एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। यात्रियों और कर्मचारियों से वह कह रहा था कि “फ्लाइट लेट हो रही है, वह अपने बच्चे के जन्म के समय उपस्थित नहीं हो पाएगा।” इसके बाद उसने बताया कि मेरी बात सुनकर कई लोग मेरी तरह से एयरलाइन के कर्मचारियों से लड़ रहे हैं।
एयरपोर्ट पर ही करने लगा प्रैंक!
फ्लाइट लेट होने के बाद वह अन्य यात्रियों से एयरलाइन्स की बुराई कर रहा था। कुछ लोग भी इसमें शामिल हो गए। इसके बाद उसने यह भी कहा कि मैं हमेशा से एक गुस्साई भीड़ का हिस्सा बनना चाहता था, जो असहाय एयरलाइन कर्मचारियों पर चिल्लाती हो। उसने मजाक में जाकर स्टाफ से कहा, “मेरे लिए इस फ्लाइट का पकड़ना बहुत जरूरी है। मेरी पत्नी अस्पताल में है।” उसकी ये बात सुनकर कुछ यात्रियों ने स्टाफ से उसकी तरफ से बहस की।
बाद खुद इस यात्री ने बताया कि वह मजाक कर रहा था और इस वीडियो को उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया, जिसके बाद से ये वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग खरीखोटी सुना रहे हैं।
यह भी पढ़ें : जन्म से थी लड़की, बना दिया ट्रांसजेंडर, अमेरिकी सिविक एजेंसी का बड़ा कारनामा
एक ने लिखा कि कंटेंट बनाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि झूठ बोलने के लिए लोग अपने दादा या नाना को मार देते हैं लेकिन बीवी की डिलीवरी अभी नया-नया है। एक ने लिखा कि दूसरों को परेशान करने और मजे के लिए इस तरह के कंटेंट बनाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
15 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
19 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines