Video: 'आंख से छलका आंसू' गाने पर इस शख्स ने किया कमाल का डांस, लोग बोले-लड़कियों को भी पीछे छोड़ दिया

Man Dance Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आंख से छलका आंसू गाने पर एक शख्स डांस कर रहा है, जिसकी खूब तारीफ हो रही है।

Man Dance Video Viral
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पुरुषों द्वारा डांस के वीडियो खूब देखे जाते हैं। कई वीडियो वायरल हुए और कई लोग वीडियो वायरल होने के बाद स्टार बन गए। अब एक व्यक्ति के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह आंख से छलका आंसू गाने पर डांस कर रहा है। वीडियो देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आस-पास कई लोग बैठे हैं। डीजे लाइट्स जल रही हैं और व्यक्ति अकेले फ्लोर पर खड़ा है। गाना शुरू होने के साथ व्यक्ति का डांस भी शुरू हो जाता है। डांस और स्टेप्स को देखकर वहां मौजूद लोग भी तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए।

विज्ञापन

व्यक्ति का डांस देखकर वहां मौजूद लोग हूटिंग करने लगे। वीडियो इंस्टाग्राम पर 3 दिसंबर को शेयर किया गया था जहां इसे 10 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है जबकि लगभग 3 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एक ने लिखा कि भाई ने अगर कोशिश की होती तो आज देश के जाने माने कोरियोग्राफर होते। एक ने लिखा कि चाचा ने तो कमाल कर दिया। एक अन्य ने लिखा कि डांस तो अच्छा किया ही है लेकिन दारू का ढक्कन खोलने का तरीका कमाल है। एक इंस्टा यूजर ने लिखा कि ऐसा डांस तो लड़कियां भी नहीं कर पाएंगी।

विज्ञापन

एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि बॉडी के विपरीत जाकर आपने डांस किया है लेकिन कमाल है भाई। एक ने लिखा कि लड़के आजकल लड़कियां बनने की होड़ में हैं, लड़कियां तो पहले से ही लड़का बनने की होड़ में थीं। एक इंस्टा यूजर ने लिखा कि अंकल जी ने लड़कियों को भी पीछे छोड़ दिया, इनके शरीर में कमाल की लचक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ