Man Opened Emergency Gate of Plane after Fight with Girlfriend: लव बर्ड्स में झगड़े होना तो आम बात है, लेकिन कई बार इस लड़ाई की कीमत महंगी पड़ सकती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है अमेरिका के बोस्टन लोहन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से, जहां गर्लफ्रेंड से लड़ाई करने के बाद एक युवक ने चलते हुए विमान का इमरजेंसी गेट खोल दिया और प्लेन से कूदने की कोशिश की। इस घटना से पूरी फ्लाइट में हड़कंप मच गया। फ्लाइट में सवार पैसेंजर्स की भी जान पर बन आई थी।
कौन था आरोपी शख्स?
दरअसल यह घटना जेटब्लू की फ्लाइट 161 की है, जो अमेरिका से प्यूर्टो रिको के सैन जुआन जा रही थी। आरोपी युवक प्यूर्टो रिको का रहने वाला है और उसका नाम एंजल लुइस टोरेस मोरालेस बताया जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो लुइस ने जैसे ही फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलकर कूदने की कोशिश की, वैसे ही फ्लाइट में सवार कुछ यात्रियों ने दौड़कर लुइस को पकड़ लिया और एक बड़ी अनहोनी टल गई।
यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर मिला मगरमच्छ का कटा सिर, थाईलैंड से लौटे शख्स का बैग खोलते ही उड़े होश
अचानक खोला इमरजेंसी गेट
खबरों की मानें तो मंगलवार की शाम तकरीबन 7:30 बजे जब फ्लाइट टेक ऑफ करने के लिए रनवे पर दौड़ (Taxiing) रही थी, तभी युवक ने अचानक इमरजेंसी दरवाजा खोल दिया। टैक्सिंग के दौरान फ्लाइट के इंजन चालू रहते हैं, हालांकि इस दौरान फ्लाइट की रफ्तार काफी कम होती है। ऐसे में लुइस ने बिना किसी चेतावनी के विंग के ऊपर लगे इमरजेंसी गेट खोल दिए। इससे फ्लाइट की इमरजेंसी स्लाइड एक्टिव हो गई।
फ्लाइट में हुई देरी
जेटब्लू एयरलाइन के अनुसार लुइस की इस हरकत की वजह से फ्लाइट रोक दी गई। ऐसे में यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट किया गया, जिससे फ्लाइट ने काफी देरी से उड़ान भरी। अधिकारियों की मानें तो इमरजेंसी गेट खुलने की वजह से पैसेंजर्स में भी अफरा-तफरी मच गई थी।
यह भी पढ़ें- जो नहीं बन सकती थी मां, प्रेग्नेंट निकली वो महिला, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख डाक्टरों के उड़े होश
गर्लफ्रेंड से हुई थी लड़ाई
फ्लाइट में मौजूद एक शख्स ने बताया कि लुइस की उसकी गर्लफ्रेंड से लड़ाई हो गई थी। वो काफी देर से फोन को लेकर अपनी गर्लफ्रेंड से बहस कर रहा था। उसे अपनी गर्लफ्रेंड पर शक था और वो उसका फोन देखने की जिद कर रहा था। मगर गर्लफ्रेंड ने उसे फोन दिखाने के मना कर दिया। इसलिए गुस्से में आकर लुइस ने फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोला और कूदने की कोशिश की।
4 मार्च को होगी पेशी
लुइस का यह कदम देखकर फ्लाइट में बैठे सभी लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उन्होंने लुइस को कूदने से रोक लिया। लुइस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया था। वो लगातार खुद को निर्दोष बता रहा है। वहीं अदालत ने लुइस को 4 मार्च को दोबारा पेश होने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के शख्स का इस्तीफा वायरल, वजह अनोखी, लिखा- इतनी सैलरी में फोन तक नहीं खरीद सकता
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
3 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines