Obscene Act With Women : महिला के खिलाफ अपराध करने वाले कुछ लोग ‘सनकी’ होते हैं। उन्हें ना समाज का डर होता है और ना पकड़े जाने पर अंजाम की परवाह होती है। अमेरिका के एक शहर में बेहद चौंकाने वाली शर्मनाक घटना हुई है। महिला दुकान में खड़ी थी, इसी दौरान एक शख्स उसके पीछे चिपककर खड़ा हो गया लेकिन इसके बाद जो हुआ, उससे महिला बुरी तरह डर गई और चिल्लाकर उसे पकड़ने की अपील करने लगी। हालांकि वह फरार हो गया।
अमेरिका के फिलाडेल्फिया डॉलर ट्री स्टोर में कई ग्राहक खड़े थे। वहां एक महिला भी मौजूद थी, जिसके साथ एक शख्स बेहद ही घिनौनी हरकत कर फरार हो गया। हालांकि उसका एक वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी तेजी से भाग रहा है और उसके पीछे एक महिला दौड़ रही है। महिला को भाग रहे शख्स को अपशब्द कहते सुना जा सकता है।
शख्स की हरकतों से परेशान हुई महिला
भागने वाले शख्स पर आरोप है कि उसने महिला के करीब जाकर अश्लील हरकत की और स्पर्म उसके पैरों और कपड़ों पर गिरा दिया। जैसे ही महिला को इसकी जानकरी हुई, वह भड़क गई और तेज आवाज में उसे डांटने लगी। महिला की तेज आवाज सुनकर आरोपी वहां से भाग गया। हालांकि वह कैमरे में रिकॉर्ड हो चुका है।
महिला रोने लगी और उसको अपशब्द कहने लगी। वहीं पुलिस ने इस मामले की पुष्टि की है और कहा है कि वे फुटेज में दिख रहे संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं, जो 23 जून को स्टोर में ‘एक महिला पीड़िता पर अभद्र हमला’ करने के आरोप में वांछित है। इतना ही ऐलान किया गया है कि आरोपी को खोजने में मदद करने वाले को 2,000 डॉलर (डेढ़ लाख से अधिक रुपये) देने की पेशकश की है।
यह भी पढ़ें : ‘ये तो पारले गर्ल जैसी है’, आधार कार्ड में फोटो के लिए बच्ची ने दिया क्यूट पोज, खूब वायरल हो रहा ये वीडियो
लोगों से कहा गया है कि उसका पकड़ा जाना बहुत जरूरी है क्योंकि वह आस पास के लोगों के साथ गंदी हरकतें कर रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वह कहीं भी दिखे तो तुरंत उसकी जानकारी पुलिस को दें। कुछ का कहना है कि वह दिमागी रूप से कमजोर है तो कुछ उसे समाज के लिए खतरनाक बता रहे हैं।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
7 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines