Man mix his sperm with father’s: अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स की पार्टनर जब प्रेग्नेंट नहीं हो रही थी तो उसने पिता के साथ मिलकर कांड कर दिया। हालांकि जब इसकी जानकारी लोकल अथॉरिटी को हुई तो उन्होंने इस मामले को कोर्ट में चैलेंज कर दिया और DNA टेस्ट कराने की मांग की। हालांकि अब कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला भी सुना दिया है।
अमेरिका के बार्न्सले में शख्स ने अपनी पार्टनर को प्रेग्नेंट करने के लिए अपने स्पर्म में पिता का भी स्पर्म मिला दिया। घटना पांच साल पहले हुई थी। अब पांच साल का बच्चा है। वहीं जब इसकी जानकारी लोकल अथॉरिटी को हुई तो उन्होंने DNA टेस्ट कराने की मांग को लेकर कोर्ट पहुंच गए।
बच्चा पैदा करने में असमर्थ लोग आईवीएफ (IVF) या बच्चों को गोद ले सकते हैं लेकिन इस परिवार के पास पैसे नहीं थे । ऐसे में इन्होंने बिना किसी को जानकारी दिए बच्चे के पिता और उसके पिता ने अपना स्पर्म मिला दिया और पार्टनर में इजेक्ट कर दिया। इससे वह प्रेग्नेंट हो गई लेकिन अब यह साफ नहीं था कि बच्चा किसका है।
अथॉरिटी का कहना है कि बच्चा जिसे अपना पिता कह रहा है, असल में वह उसका भाई ही है। हालांकि अथॉरिटी की मांग को कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा कि ये एक अनोखा बच्चा है, उसका अस्तित्व ही नहीं होता अगर “उसके गर्भधारण के लिए की गई असामान्य व्यवस्थाएं” ना की गई होतीं।
यह भी पढ़ें : सांड ने बुजुर्ग को ऐसा पटका कि उठे ही नहीं, अस्पताल में मौत; खौफनाक घटना का वीडियो वायरल
कोर्ट ने कहा कि अपने पिता के शुक्राणु से अपना शुक्राणु मिलाने वाले शख्स को DNA परीक्षण के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। हालांकि वह भविष्य में चाहें तो अपना DNA टेस्ट करवा सकते हैं, इसको लेकर कोई रोक नहीं है और ना ही हम रोक लगा सकते हैं। अब इस हैरान करने वाली खबर सुनकर हर कोई आश्चर्यचकित है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines