Pakistan News : पाकिस्तान से भयभीत करने वाला मामला सामने आया है। उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में एक शख्स को कुरान की बेअदबी करने के आरोप में पुलिस थाने लाया गया था। लोगों की भीड़ पुलिस थाने पहुंची और आरोपी को बाहर निकाला और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद शख्स को आग लगा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो इतना भयावह है कि हम आपको उसे पूरा दिखा भी नहीं सकते।
पुलिस स्टेशन से निकाला और मार डाला
मिली जानकारी के मुताबिक, मामला पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले का है, जहां पवित्र कुरान का कथित रूप से अपमान करने के आरोप में भीड़ ने एक व्यक्ति की बेरहमी से जान ले ली। हैरानी की बात ये है कि यह घटना पुलिस स्टेशन के सामने हुई है। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की और कहा है कि पंजाब के सियालकोट जिले के रहने वाले व्यक्ति ने गुरुवार रात स्वात के मदयान तहसील में पवित्र कुरान के कुछ पन्ने कथित तौर पर जला दिए थे।
इसके बाद संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया गया था और मद्यन पुलिस थाने लाया गया। आरोप को थाने लाए जाने के बाद लोगों की भीड़ भी वहां एकत्रित हो गई और मांग हुई कि आरोपी को भीड़ के हवाले किया जाए। पुलिस की तरफ से इनकार किया गया तो भीड़ और पुलिस के बीच में फायरिंग हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए।
देखें वीडियो
जानकारी के अनुसार, इसके बाद भीड़ ने पुलिस थाने में आग लगा दी और कुछ लोग पुलिस स्टेशन में घुस गए। इसके बाद कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। आरोपी को अपने साथ लेकर गए और आग के हवाले कर दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो वाकई भयावह है।
यह भी पढ़ें : Video : बुर्का पहनकर आए चोर, लूटने लगे ज्वेलरी शॉप; दुकानदार की हिम्मत के आगे हुए पस्त
बताया गया कि इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद हिंसा फैल गई। हिंसा में कम से कम आठ लोगों के घायल होने की खबर है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines