कुरान का अपमान किया तो थाने के सामने भीड़ ने जिंदा जलाया, डरावना वीडियो वायरल

Pakistan News : पाकिस्तान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक शख्स को कुरान से बेअदबी के आरोप में हिरासत में लिया गया फिर भीड़ ने पिटाई की और जिंदा जला दिया। घटना उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में हुई है।

Pakistan

Pakistan News : पाकिस्तान से भयभीत करने वाला मामला सामने आया है। उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में एक शख्स को कुरान की बेअदबी करने के आरोप में पुलिस थाने लाया गया था। लोगों की भीड़ पुलिस थाने पहुंची और आरोपी को बाहर निकाला और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद शख्स को आग लगा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो इतना भयावह है कि हम आपको उसे पूरा दिखा भी नहीं सकते।

विज्ञापन

पुलिस स्टेशन से निकाला और मार डाला

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले का है, जहां पवित्र कुरान का कथित रूप से अपमान करने के आरोप में भीड़ ने एक व्यक्ति की बेरहमी से जान ले ली। हैरानी की बात ये है कि यह घटना पुलिस स्टेशन के सामने हुई है। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की और कहा है कि पंजाब के सियालकोट जिले के रहने वाले व्यक्ति ने गुरुवार रात स्वात के मदयान तहसील में पवित्र कुरान के कुछ पन्ने कथित तौर पर जला दिए थे।

इसके बाद संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया गया था और मद्यन पुलिस थाने लाया गया। आरोप को थाने लाए जाने के बाद लोगों की भीड़ भी वहां एकत्रित हो गई और मांग हुई कि आरोपी को भीड़ के हवाले किया जाए। पुलिस की तरफ से इनकार  किया गया तो भीड़ और पुलिस के बीच में फायरिंग हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए।

विज्ञापन

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)


जानकारी के अनुसार, इसके बाद भीड़ ने पुलिस थाने में आग लगा दी और कुछ लोग पुलिस स्टेशन में घुस गए। इसके बाद कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। आरोपी को अपने साथ लेकर गए और आग के हवाले कर दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो वाकई भयावह है।

विज्ञापन

बताया गया कि इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद हिंसा फैल गई। हिंसा में कम से कम आठ लोगों के घायल होने की खबर है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ