The Indian Premier League Betting Rackets : IPL के दौरान सट्टेबाजी करने वाला गिरोह सक्रिय रहता है। अब तो ऑनलाइन भी सट्टा लगाया जा रहा है। कई लोग सट्टा लगाने के बाद अपनी कमाई खो चुके हैं। पुणे के रहने वाले एक शख्स को भी सट्टा लगाने के बाद काफी नुकसान हुआ। इसके बाद उसने ऐसी साजिश रची, जिसे जानकर घर वाले भी हैरान रह गए।
सट्टेबाजी में हार गया 7 लाख रुपये
घटना आईपीएल 2013 सीजन के दौरान की है। उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला एक 25 साल का इंजीनियर पुणे में नौकरी करता था। उसने आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाना शुरू कर दिया। उसे ऐसी आदत लगी कि लगभग 7 लाख रुपये वह हार गया।
इसके बाद उसने अपने अपहरण की ऐसी साजिश रची, जिसे सुन हर कोई हैरान था। शख्स पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के कसारवाड़ी में एक अपार्टमेंट में अपनी पत्नी के साथ रहता था। 12 जून 2023 को वह घर से निकला और वापस नहीं आया। शाम को शख्स के पिता और बहनोई को मैसेज आया कि उसका अपहरण हो गया है। अगर सही सलामत वापसी चाहते हैं तो 7 लाख रुपये अकाउंट में जमा कराएं।
यह भी पढ़ें : हंसते खेलते बच्चे की मौत का लाइव वीडियो, स्मोक्ड बिस्किट क्या? जिससे बिगड़ी हालत
फिरौती की मांग सुन सन्न रह गए लोग
13 जून को फिर शख्स के जीजा के पास फोन आया और फिरौती की मांग की गई। इससे परिवार के लोग काफी डर गए और 90 हजार रुपये अकाउंट में डाल दिए। हालांकि शख्स के पिता कानपुर से पुणे पहुंच गए और पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मोबाइल फोन को ट्रेस करना शुरू किया। पुणे शहर के हडपसर, कल्याणी नगर, वाघोली और मंजरी इलाकों में तलाशी की गई। इसके बाद कई दोस्तों से पूछताछ की गई। करीब आठ घंटे की छापेमारी के बाद पुलिस ने शख्स को एक फ्लैट से बरामद कर लिया।
यह भी पढ़ें : UPSC की परीक्षा पर IAS का पोस्ट वायरल, जानें क्यों बताया निराशाजनक
पुलिस को शख्स ने बताया कि सट्टेबाजी में वह काफी पैसे हार चुका था, जिसकी भरपाई के लिए उसने ये साजिश रची थी। अपनी इस साजिश के बारे में उसने अपनी पत्नी को भी जानकारी नहीं दी थी। हालांकि किसी तरह की FIR ना लिखे जाने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines