lottery Winner : कहा जाता है कि 24 घंटे के दौरान एक बार जुबान पर सरस्वती मां विराजमान होती है। इस दौरान कही गई बात सत्य हो जाती है। एक शख्स ने अपने दोस्तों से मजाक-मजाक में ऐसी बात कही तो लोग बस हंस पड़े लेकिन कुछ ही देर बाद जब उसकी कही बात सच साबित हो गई तो सभी चौंक गए। आइये जानते हैं कि आखिर ये माजरा क्या है।
वर्जीनिया के रहने शख्स ने लंच के समय अपने सहयोगियों से दावा किया कि वह लॉटरी जीतने जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये शख्स बाद में करोड़ों की लॉटरी सच में जीत गया। क्लोवरडेल रोड पर मार्केट में जॉर्ज हर्ट नाम का शख्स, अपने दो सहकर्मियों के साथ ड्रिंक ब्रेक ले रहे थे। इसी दौरान हर्ट ने मजाक में अपने सहकर्मियों से कहा कि उसने लॉटरी जीत ली है लेकिन हर्ट को भी पता नहीं था कि उसका मजाक सच में सच होने जा रहा है।
शख्स ने जीती करोड़ों की लॉटरी
वर्जीनिया मिलियंस गेम से चार स्क्रैच-ऑफ टिकट खरीदने के बाद शख्स को पता चला कि वह सबसे अधिक राशि जीतकर विजेता बन गया है। इनाम जीतने के बाद शख्स ने कहा कि मैं इस बात का सबूत हूं कि प्रार्थनाएं जरूर सुनी जाती हैं। 571,000 डॉलर (42 करोड़) जीतने के बाद हर्ट ने पैसे एक साथ ले लिए और उन्हें इन्वेस्ट करने की योजना बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Minahil Malik का प्राइवेट MMS लीक होते ही वायरल, पाकिस्तान की है ये टिक टॉक स्टार
ये कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी इस साल की शुरुआत में ही न्यू जर्सी के रहने वाले एक शख्स (1000 करोड़) का मेगा मिलियन्स जैकपॉट जीता, जो अब तक की सबसे बड़ी लॉटरी में से एक है। इस जैकपॉट ने दुनिया को हैरान कर दिया था।
यह भी पढ़ें : बुजुर्ग की जान बचाने आगे आई आशा कार्यकर्ता, काम देखकर सलाम कर रहे लोग
19 जुलाई 2023 को आयोजित एक लकी ड्रॉ में एक शख्स 1 अरब डॉलर (₹8,206 करोड़) का चौंका देने वाला पावरबॉल जैकपॉट जीता गया। माना जाता है कि पावरबॉल जैकपॉट जीतने की संभावना 29.22 करोड़ लोगों में से एक है। बताया गया कि ये टिकट लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन लास पाल्मिटास मिनी मार्केट में बेचा गया था।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
8 hrs agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
1 day agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 day agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 day agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
3 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines