Air Hostess Viral Video : फ्लाइट में यात्रियों का ध्यान रखने वाली एयरहोस्टेस खूबसूरत होती हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। कई यात्री इन एयरहोस्टेस के साथ मजाक मस्ती भी करते हैं। अगर किसी की भावना गलत नहीं होती तो एयरहोस्टेस भी बुरा नहीं मानतीं हैं। एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसकी हरकतें देखकर लोग कह रहे हैं कि ये बावला हो गया है।
फ्लाइट का वीडियो वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स फ्लाइट में बैठा हुआ है। शायद वीडियो उस वक्त का है जब यात्री फ्लाइट में बैठ रहे थे। इसी दौरान उसके पास एक एयरहोस्टेस आकर खड़ी हुई तो वह वीडियो बनाने लगा। शख्स फ्रंट कैमरे से अपना और एयरहोस्टेस का वीडियो रिकॉर्ड करने लगा।
यात्री काफी देर तक वीडियो रिकॉर्ड करता रहा लेकिन जब एयरहोस्टेस की नजर शख्स के फोन पर पड़ी तो उसने गजब प्रतिक्रिया दी। एयरहोस्टेस ने तुरंत उसके कैमरे की तरफ देखकर स्माइल दी और कैमरा बंद करने के लिए कहा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
आ रहे ऐसे रिएक्शन
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा की अब मैं भी जमीन बेचकर फ्लाइट में जा रहा हूं। एक अन्य ने लिखा कि क्या पैसा वसूल करने का सबसे सही तरीका यही है। एक ने लिखा कि भाई का दिल गार्डन-गार्डन हो गया यार। एक ने लिखा कि ऐसे लोगों को थप्पड़ जड़ देना चाहिए, वो बिना पूछे कैसे किसी एयरहोस्टेस का वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं?
यह भी पढ़ें : जिस मंत्री की सुरक्षा में खड़ा था IPS, उसी के काफिले ने मारी टक्कर
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कुछ लोग मूर्ख होते हैं और अपनी मूर्खता हर जगह दिखाते हैं। इस शख्स की हरकतें हंसने वाली नहीं हैं बल्कि इसको तो सबक सिखाया जाना चाहिए था। वहीं एक ने लिखा कि इस बंदे का दिल रखने के लिए एयरहोस्टेस ने वीडियो बनवा लिया, इसमें क्या गलत है यार!
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
10 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
18 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
21 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines