Man Gets 111 Matches In 10 Minutes: डेटिंग ऐप बम्बल और टिंडर का बोलबाला बढ़ता ही जा रहा है। बहुत से लोगों के जीवन का तो ये डेटिंग ऐप अभिन्न अंग बन गए हैं। खासकर युवा पीढ़ी के बीच इसका कुछ ज्यादा ही क्रेज देखने को मिलता है। हालांकि डेटिंग ऐप्स का उद्देश्य केवल उन लोगों के लिए है जो वास्तव में सीरियल रिलेशनशिप के लिए उन पर निर्भर हैं। लेकिन अब तो लोग टाइम पास के लिए इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। जी हां, एक व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जो एयरपोर्ट पर टाइमपास के लिए डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहा था और उसे सिर्फ 10 मिनट में 100 से ज्यादा मैचिंग लड़कियां मिल गई।
अंकित की हुई बल्ले-बल्ले
दरअसल अंकित नाम के एक्स यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डेटिंग ऐप और अपने मैच का स्क्रीनशॉट शेयर किया। उसमें यूजर ने खुलासा किया कि उससे 111 महिलाएं मैच करती हैं। अंकित ने टिंडर या बम्बल के स्क्रीनशॉट में ‘चैट’ सेक्शन में ‘योर मैच’ लिखा हुआ था।
यह भी पढ़ें: Himani Narwal Last Video: मर्डर से पहले हिमानी नरवाल का आखिरी वीडियो, कितनी खुश थीं वो
छिपाई लड़कियों की पहचान
अंकित ने समझदारी दिखाते हुए सभी लड़कियों के चेहरे पर इमोजी लग रखे हैं। ऐसा करने से किसी की पर्सनल लाइफ इफेक्ट नहीं होगी। लेकिन सोशल मीडिया यूजर मैच को नोटिस करने से खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने लिखा, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 10 मिनट की बोरियत भरी स्वाइपिंग ही आपकी जरूरत है।
यूजर्स के आए दिलचस्प कमेंट्स
जैसे ही अंकित का पोस्ट वायरल हुआ तो यूजर्स ने भी दिलचस्प कमेंट किए। एक ने लिखा- “परफॉर्मेंस मार्केटिंग”, जबकि एक अन्य ने कहा, “यह एक अच्छा केस स्टडी हो सकता है, मैं आपको बताता हूं।” तीसरे ने लिखा- मैं देखना चाहूंगा कि क्या ये सभी महिलाएं हैं? सभी की प्राथमिकताओं को बदलकर और उन्हें मिलान करने और इस नंबर को दिखाने के लिए स्वाइप करके एलो नंबरों को बढ़ाना बहुत आसान है। आप पर हमला नहीं कर रहा भाई। किसी ने लिखा “111 मैच! क्या यह संभव भी है?” एक यूजर ने मजाक में कहा, “99.99% लोग फर्जी अकाउंट वाले स्कैमर्स होंगे। ऐसा लगता है कि स्कैमर्स को उसका बैंक बैलेंस पता है,” जबकि दूसरे ने पूछा, “क्या यह भी दिलचस्प है कि आप कैसे तय करते हैं कि किसे स्वाइप करना है और किसे नहीं?”
अंकित ने भी किया रिएक्ट
यूजर्स के इन कमेंट्स पर अंकित ने भी रिएक्ट किया। उसने लिखा- साथ रखने के लिए बहुत सारे संदेश। मैं बम्बल से संबंधित सभी प्रश्नों के लिए एक समूह कॉल की मेजबानी कर रहा हूं। अंकित ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि एक घंटे में 100 मैच प्राप्त करना एक उचित आंकड़ा कैसे हो सकता है। “स्वाइप न करें। प्रीमियम खरीदें। केवल उन लोगों पर स्वाइप करें जो आपको स्वाइप करते हैं। सामान्य तौर पर, जहां हर कोई क्लिक हो रहा है, वहां क्लिक होना एक बुरा विचार है।
यह भी पढ़ें: शराबी से मिला था प्रेमानंद को असली ज्ञान, महाराज ने भक्तों को खुद सुनाया किस्सा
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
12 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
13 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines