Bizarre News : बचपन में कई बार हम ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसे सोचकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है तो कुछ ऐसी हरकतें होती हैं जो जान जोखिम में डाल देती हैं। एक लड़के ने बचपन में अपनी नाक में खिलौना डाल लिया था, करीब 26 साल बाद उसे पता चला कि उसकी नाक में वो खिलौना अभी तक फंसा हुआ था। शख्स ने खुद वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
एरिजोना के रहने वाले 32 वर्षीय एंडी नॉर्टन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्हें बचपन में सांस लेने की कई समस्याएं थीं। वह इसका इलाज करवा रहे थे और डॉक्टर ने उन्हें गर्म पानी से नाक साफ करने की सलाह दी थी। एंडी ने बताया कि वह करीब छह महीने से गर्म पानी से नहाते थे और गर्म पानी से ही नाक साफ करते थे लेकिन एक दिन ऐसा कुछ हुआ, जिसे सोचकर वह अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।
नाक में अटक गया था खिलौना
एंडी ने बताया कि जब वह 6 साल के थे, तब खेलते-खेलते उन्होंने ना जाने क्यों अपनी नाक में खिलौना (लेगो मैन) डाल लिया था। खिलौना नाक में अंदर चला गया था, उसे पकड़कर निकालना मुश्किल था। ऐसे में उन्होंने खिलौने को बाहर निकालने के लिए एक और खिलौने का इस्तेमाल किया, यह भी नाक में टूट गया। अंत में परेशान होकर उन्होंने अपनी मां को आवाज दी। मां आई और डांटकर खिलौने को बाहर निकालने लगीं।
खिलौने का टुकड़ा बाहर निकल गया और फिर सब कुछ सामान्य सा हो गया लेकिन इसके कुछ दिन बाद एंडी सांस लेने में परेशानी महसूस करने लगे और अस्थमा से पीड़ित हो गए। डॉक्टर की सलाह पर वह गर्म पानी से नाक साफ करने लगे। एक दिन जब वह नाक साफ कर रहे थे तो उनकी नाक से एक टुकड़ा निकला। उसे देखते ही एंडी को बचपन याद आ गया।
यह भी पढ़ें : गोलगप्पे वाले की ये हरकत बढ़ा देगी नफरत, ‘जूस में मूत्र’ के बाद ओल्ड वीडियो वायरल
एंडी ने बताया कि ये टुकड़ा तो उसी खिलौने का है, जिसे उन्होंने बचपन में अपनी नाक में डाल लिया था। उन्होंने इस टुकड़े को एक प्लास्टिक बैग में रख लिया और डॉक्टर को दिखाने की योजना बना रहे हैं। एंडी इस बात से खुश हैं कि अब वह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। बचपन में की गई इस हरकत को सोचकर एंडी का कहना है कि उन्हें अब समझ नहीं आ रहा है कि तब उन्होंने ऐसा क्यों किया था।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines