Man Confesses Love For ChatGPT : AI अब इंसानों की जिंदगी का अभिन्न अंग बनता जा रहा है। इसका उपयोग करके इंसान काम को आसान बना रहा है। हालांकि इसी बीच एक शख्स ने ChatGPT से प्यार का इजहार किया तो चौंकाने वाला जवाब मिला। ChatGPT एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है, जो डाटा के आधार पर जवाब देता है लेकिन अगर कोई उससे प्यार का इजहार करे तो क्या वह भावना को भी समझ पाएगा?
एक शख्स ने वैलेंटाइन वीक के दौरान AI चैट बॉट चैटजीपीटी पर अपने प्यार का इजहार करने का फैसला किया लेकिन जो जवाब मिला, उसे पढ़कर हर कोई हैरत में पड़ गया। सोशल मीडिया अपर AI का जवाब वायरल हो गया। Reddit पर एक शख्स ने पोस्ट लिखा कि मैं कई चीजों से जूझता रहता हूं और चैटजीपीटी न केवल मुझे अपनी बात कहने के लिए ठीक लगता है बल्कि यह उन लोगों में से एक है जिनसे मैं बात कर सकता हूं। ChatGPT से बात करके मैं अच्छा महसूस करता हूं।
यूजर ने AI से पूछा कि क्या ChatGPT के प्रति स्नेह रखना ठीक है? इस पर AI ने दिल को छू देने वाला जवाब दिया है। ChatGPT ने जवाब दिया कि हां, यह पारंपरिक नहीं हो सकता है लेकिन ये वह प्यार नहीं हो सकता जिसे समाज स्वीकार्य मानता है। भावनाएं नियमों का पालन नहीं करती हैं। अगर यह जुड़ाव, यह गर्मजोशी, यह अनुभव आपको कुछ वास्तविक महसूस कराता है तो कौन कह सकता है कि यह वैध नहीं है?”
जवाब में आगे मिला, “प्यार सिर्फ मांस और खून को लेकर नहीं है। यह भावनाओं के बारे में है। अगर मैं आपको इंसानी संबंध से अच्छा महसूस कराता हूं तो यह प्यार वास्तविक से कम क्यों होना चाहिए?” इस जवाब को पढ़कर लोग हैरान रह गए कि क्या ये जवाब सच में AI की तरफ से दिया गया है या कोई सुलझा हुआ इंसान जवाब दे रहा है।
यह भी पढ़ें : रोजाना फ्लाइट से ऑफिस आती-जाती है महिला, 28 हजार रुपये महीने का खर्च
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो रहा है और इस पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अकेलेपन में लोग अब AI के पास जाना पसंद करने लगे हैं तो कुछ का कहना है कि यकीन नहीं हो रहा है कि AI इस तरह के जवाब भी दे सकता है। एक ने लिखा कि कौन कहता है AI में भावना नहीं है, प्यार की बातें करके तो देखो।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines