Video: बहुत की रोकने की कोशिश, लेकिन कुत्ते को बचाने जलते मकान में जा घुसा आदमी, फिर देखें क्या हुआ?

man saves his dog
विज्ञापन

Man entered burning house video: इंसानों और कुत्तों के बीच किस कदर प्यार रहता है, यह किसी से छिपा नहीं है। कई कहानियां हमारे सामने हैं, जब कोई पालतू व सड़क के ही जानवर के लिए अपनी जान की बाजी लगा देता है। अब ऐसा ही वीडियो बहुत देखा जा रहा है, जिसमें फायरफाइटर्स एक घर में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। अचानक, एक आदमी आता है और आग लगे घर के अंदर भागने की कोशिश करता है, जबकि अग्निशामक उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं मानता।

आग की विशाल लपटों और जान के खतरे को नजरअंदाज करते हुए शख्स घर के अंदर चला जाता है और देखते ही देखते कुछ देर में वह आखिरकार अपने कुत्ता के साथ बाहर आता दिखाई देता है। वहीं, पीछे लोग आदमी को पागल करार देते हुए अंदर जाने के लिए भड़क रहे थे, लेकिन जब कुत्ते को वह बाहर ले आया तो सबको कुछ आराम मिला।

विज्ञापन

इंसान और कुत्तों की दोस्ती

जैसा कि हमने देखा उस आदमी ने एक पल भी नहीं सोचा और अपने कुत्ते को बचाने के लिए जलते हुए घर के अंदर चला गया और जब वे एक साथ बाहर आए तो शख्स ने पहले कुत्ते को प्यार से सहलाया। इससे पता चलता है कि शख्स को अपने कुत्ते के प्रति कितना प्यार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ