Man Enjoying On Rolls Royce In Dubai Rain Viral Video: युएई में 24 घंटे के अंदर इतनी बारिश हुई कि इससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। बारिश और तूफान के चलते अफरातफरी मच गई और देखते-ही-देखते यह मामला घातक होता चला गया। इस डिजिटल की दुनिया में सोशल मीडिया पर हर टॉपिक की वीडियो वायरल होती हैं। जहां, बारिश की वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई थी, इस बीच एक शख्स का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया। वीडियो में शख्स भरे हुए पानी के बीच चिल करता नजर आ रहा है।
आपको बता दें कि 15 अप्रैल की शाम से 16 अप्रैल की शाम तक दुबई में इतनी बारिश हुई, जितनी लगभग डेढ़ साल में होती है। UAE के साथ-साथ (बहरीन (Bahrain), ओमान (Oman), कतर (Qatar) और सऊदी अरब (Saudi Arabia) में भी भारी बारिश देखने को मिली। हालांकि, ओमान में बारिश और तूफान की वजह से 18 लोगों की मौत भी हो गई है।
वायरल वीडियो में क्या है?
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लाल रंग की रोल्स रॉयस के बोनट पर बैठा है और आसपास पानी भरा हुआ है। ऐसा लग रहा है मानो शख्स आराम से नजारे का जायजा ले रहा है। उसके हाथ में एनर्जी ड्रिंक भी दिख रही है। वीडियो में दूर-दूर तक पानी भरा हुआ है और करीब 4 करोड़ की गाड़ी की नाव बनाई हुई है।
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि “वियतनाम के इस 29 साल के विदेशी मुद्रा व्यापारी @mrpips217 ने अपने टाइम का अधिकतम लाभ उठाने का फैसला लिया, जब उसकी नई-नवेली रोल्स रॉयस दुबई की बारिश में फंस गई।”
अब तक कितने लोग देख चुके वीडियो?
वीडियो में गदर फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक चल रहा है और इसे 3 घंटे पहले अपलोड किया गया है। अभी तक वीडियो को 38 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इस वीडियो को अभी तक लगभग 1 5 M लोग देख चुके हैं।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
एक यूजर ने कमेंट किया “बस इतना पैसा चाहिए जीवन में” तो एक ने लिखा कि “इतनी महंगी कार उड़ती नहीं है, भैया”। एक यूजर ने लिखा कि “सिर्फ ट्रेडर्स ही ऐसा कर सकते हैं”।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines