Man Dive Into Aquarium Without clothes : एक्वेरियम में पानी वाले जीवों को रखा जाता है लेकिन कुछ दुकानों में एक्वेरियम इतने बड़े होते हैं, जिसमें इंसान आसानी से नहा सकता है। हालांकि एक्वेरियम नहाने के लिए नहीं होता है। एक शख्स पूरे कपड़े उतारकर इसी एक्वेरियम में कूद गया, जहां कई सारी महिलाएं और ग्राहक खड़े थे। इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अमेरिका के अलबामा के लीड्स में बैस प्रो शॉप में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक शख्स अपने पूरे कपडे उतारकर एक्वेरियम में कूद गया। इस दौरान वहां कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने इस शख्स का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि शख्स को इस घटना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया, अब उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।
यह दुकान बंद होने ही वाली थी कि तभी 42 साल का एक व्यक्ति दुकान में घुस गया और कपड़े निकालकर एक्वेरियम में कूद गया। इतना ही नहीं, वह खूब अपशब्दों का प्रयोग कर रहा थ। मिली जानकारी के मुताबिक, पहले इस शख्स ने अपनी कार को दुकान के बाहर अपनी गाडी को खंबे से ठोक दिया और फिर दुकान में घुसकर हंगामा करने लगा।
शख्स पर आरोप है कि वह दुकान में घुसकर बदसलूकी करने लगा और लोगों को अपशब्द कहने लगा। इसके बाद वह एक्वेरियम में कूद गया। दुकान की तरफ से पुलिस को इसकी जानकारी दी गई, पांच मिनट के अंदर पुलिस वहां पहुंच गई। इसके बाद वह कांच के बने एक्वेरियम पर चढ़ गया, जहां से वह गिर पड़ा और लगभग बेहोश हो गया। पुलिस उसे अपने साथ लेकर गई।
यह भी पढ़ें : बाथरूम में नहीं जाएगा फोन, खाते वक्त 20 कदम दूर… महिला ने घर के लिए बनाया ‘कानून’
बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक बीमारी से पीड़ित है। जब पुलिस अधिकारियों ने उससे बात करने की कोशिश की तो वह उन पर चिल्लाने लगा और उन्हें भी अपशब्द कहने लगा। एक्वेरियम से गिरने के बाद वह बेहोश हो गया तो पुलिसकर्मी उसे हथकड़ी पहनाने लगे, इसी बीच वह होश में आ गया और उनके साथ झड़प करने लगा। इस दौरान उसने एक पुलिसकर्मी को मार दिया।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines