English Teacher Viral Video: बच्चों को पढ़ाने के लिए लोग तमाम तरीके अपनाते हैं। कुछ मजाकिया अंदाज में पढ़ाते हैं तो कुछ ऐसे तरीके अपनाते हैं, जिससे बच्चों को समझाई गई बात दिमाग में बैठ जाए। सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा यही, जो अंग्रेजी सिखाने के लिए ऐसी तरकीब का इस्तेमाल कर रहा है, जिसे देख लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अंग्रेजी सिखाने के लिए ना सिर्फ आलू बेचने वाले से अंग्रेजी बुलवा ली बल्कि एक कब्र भी खोद डाली ! दो वायरल वीडियो रहे हैं, एक में वह मोलभाव करने की अंग्रेजी बता रहा है तो दूसरे में वह कब्र खोदने की अंग्रेजी बता रहा है।
सबसे पहले शख्स एक आलू वाले के पास गया और मोलभाव करने लगा। उसने आलू वाले से ‘मोलभाव ना करो’ को अंग्रेजी में बुलवाया। वहीं इसके बाद वह एक ‘मुर्दे’ को रखकर कब्र खोदने लगा। उसने कहा कि खोदने को अंग्रेजी में Dig कहा जाता है और कब्र को Grave। मैंने उसकी कब्र खोद दी है की अंग्रेजी होगी ‘I Have Dug His Grave’
इसके बाद उसने कहा कि ऐसी ही अंग्रेजी सीखने के लिए मुझे।।। शख्स के इतना कहते ही ‘मुर्दा’ भी बोल पड़ा ‘फॉलो करें’ अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग पूछ रहे हैं कि ऐसी अंग्रेजी कौन पढ़ाता है भाई?
एक ने लिखा कि समझाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। एक ने लिखा कि बताओ, बच्चों से ज्यादा आजकल पढ़ाने में टीचर मेहनत कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि इस लड़के को भारत रत्न मिलना चाहिए। एक ने लिखा कि ये शिक्षक पूरे प्रैक्टिकल के साथ अंग्रेजी सिखा रहा है, जितनी तारीफ की जाए काम है।
यह भी पढ़ें : पार्टनर नहीं हो रही थी प्रेग्नेंट, बाप के साथ मिलकर शख्स ने कर दिया ‘कांड’
एक ने लिखा कि अब जब भी मैं कभी कब्र का जिक्र करूंगा। मुझे भाई का यह वीडियो याद आ जाएगा। एक ने लिखा कि कुछ लोग इस इस लड़के के सिखाने के तरीके पर हंस रहे हैं लेकिन ये ऐसे पढ़ा रहा है, जिसे भूलना मुश्किल है। एक ने लिखा कि जब कोई कुछ नया करता है लोग हंसते ही हैं लेकिन उसकी मेहनत देखो।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines