हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

जवान ने फायरिंग कर काट दिया फीता, वीडियो हुआ वायरल तो संकट में आई नौकरी!

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स रिवाल्वर से क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करता दिखाई दे रहा है। हालांकि अब रिवाल्वर से क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करना भारी पड़ गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
रिवाल्वर से काटा क्रिकेट टूर्नामेंट उद्घाटन का फीता

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स रिवाल्वर से फीता काटता दिखाई दे रहा है। शुरुआत में पहनावा देखकर दावा किया गया कि ये कोई स्थानीय नेता हैं लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस ने पड़ताल की तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है।

रिवाल्वर से फीता काटा, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर का बताया जा रहा है। वीडियो में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के लिए एक शख्स पहुंचा। उसने कैंची की जगह रिवाल्वर से फीता काटा, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले की जांच की। पता चला कि ये कोई नेता नहीं बल्कि अर्धसैनिक बल का जवान है।

पुलिस ने इस मामले को सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान लिया और बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स अर्धसैनिक बल का जवान है, जो एक दिन की छुट्टी पर गांव पहुंचे थे। फीता काटने के लिए फायरिंग कर दिया, जिसका वीडियो वायरल हुआ तो बवाल खड़ा हो गया।

देखिए वीडियो


पुलिस ने बताया कि इस मामले को संज्ञान में लेकर हर्ष फायरिंग के मामले में केस दर्ज किया गया है और मामले की जानकारी विभाग को भी दे दी गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : क्या बिल गेट्स को चाय पिलाते ही ‘घमंडी’ हुआ डॉली चायवाला? यूजर बोला-रानू मंडल जैसा हाल…

एक ने लिखा कि ये समाज में पाई जाने वाली अलग ही तरह की सोशेबाजी वाली प्रजाति है। अम्बेडकरनगर में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन “रिवाल्वर से फ़ीता काट कर” किए हैं। अरे भाई, इससे कौन सा रौला बन जाएगा? एक ने लिखा कि चलाने वाला तो ठीक है, पर सामने खड़े लोग भी बड़े हिम्मती हैं।

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद अब अर्धसैनिक बल के जवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस तरह रिवाल्वर से उद्घाटन करना भारी पड़ गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें