Man Buy Home Online : घर की जरूरत का लगभग सारा सामान ऑनलाइन मिल जाता है लेकिन शायद ही कोई हो जो ऑनलाइन घर खरीदना पसंद करता हो। एक शख्स ने अमेजन से घर ऑर्डर कर दिया। वह इसको लेकर काफी उत्साहित था लेकिन जब उसने इस घर को देखा तो वह निराश हो गया। उसने तय किया कि अब वह इस घर में नहीं रहेगा। यहां जानें कि आखिर क्या है पूरा मामला
एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अमेजन पर जब घर बिकते देखा तो उसने ऑर्डर कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उसने अपने घर का टूर देते हुए बताया कि अब वह इस घर में नहीं रहना चाहता क्योंकि वह उसके रहने लायक है ही नहीं। शख्स ने बताया कि उसने इस घर को खरीदने के लिए उसने लगभग 20 लाख रूपये खर्च किये थे।
20 लाख में खरीदा था घर, नहीं आया पसंद
सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को बताते हुए 23 साल के जेफ नाम के शख्स ने कहा कि उसे इस घर को खरीदने के लिए 24,000 डॉलर (लगभग 20 लाख रुपये) खर्च करने पड़े। इसके बाद भी वह इतना निराश हुआ कि उसे वापस करने की मांग करने लगा लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। शख्स का कहना है कि वह इसमें रहने के बदले इसे किराए पर देगा।
यह भी पढ़ें : मॉल की पार्किंग में सामान रखने में व्यस्त थे मां-बाप, डेढ़ साल की बच्ची पर चढ़ गई कार; देखें वीडियो
जेफ नाम के इस शख्स ने कहा कि इस घर में मुझे दो सोफे भी दिए गए लेकिन वो मुझे बिलकुल भी पसंद नहीं आये। इतना ही नहीं, उसने बताया कि इस घर की छत इतनी नीचे हैं कि मैं उसे आसानी छू सकता हूं। यही वजह है कि मैं इस घर में रहना नहीं चाहता और इसे एक होटल के तौर पर चलाने की योजना बना रहा हूं।
यह भी पढ़ें : धड़ाम से बिल्डिंग गिरने का भयानक Video; दिल्ली में देखते ही देखते ध्वस्त हो गई 2 मंजिला इमारत
शख्स ने कहा कि मैं इसमें रहने की जगह होटल बना दूंगा, यह एक अच्छा फैसला साबित हो सकता है। मैं इसके लिए अथॉरिटी से परमिशन लेने की कोशिश कर रहा हूं। एक बार परिमशन मिलने के बाद मैं इसमें कुछ जरूरी बदलाव करवाऊंगा। मुझे उम्मीद है कि मैं इस घर की अपनी लागत लगभग 20 लाख रुपये जल्द ही वसूल लूंगा।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
17 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
20 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
20 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
21 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines