‘Boycott Maldives’ now trends on social media: मालदीव सरकार के तीन मंत्रियों और कुछ नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है। तीन मंत्रियों के खिलाफ मालदीव सरकार ने एक्शन लिया है। पीएम मोदी पर टिप्पणी करने के बाद मालदीव सरकार की आलोचना हो रही थी जिसके बाद मंत्री मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महमूद माजिद को सस्पेंड कर दिया गया। तीनों को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया, इसमें से एक ने अपना अकाउंट तक डिलीट कर दिया।
खबर के मुताबिक, पीएम मोदी की आलोचना करने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब आक्रोश जताया, जिसके बाद मालदीव सरकार ने अपने ही नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया है। इसके बाद महमूद माजिद को टैग कर लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। सस्पेंड होने के कुछ देर बाद महमूद माजिद ने अपना X अकाउंट ही डिलीट कर दिया है।
वहीं सोशल मीडियापर लक्षदीप और मालदीव ट्रेंड कर रहा है। अकेले मालदीव को लेकर लगभग 8 लाख पोस्ट किए जा चुके हैं। साथ ही मालदीव सरकार और लक्षदीप भी ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर कई मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। देखिए कुछ पोस्ट
https://twitter.com/pbillore141/status/1744010990906425796
https://twitter.com/mjavinod/status/1744019038236512286
https://twitter.com/siappaa_/status/1744009675224580552
मालदीव के कई नेता भारत के समर्थन खड़े दिखाई दे रहे हैं। पूर्व डिप्टी स्पीकर और सांसद इवा अब्दुल्लाह ने मंत्रियों पर हुई कार्रवाई की पुष्टि की है और कहा है कि मालदीव सरकार को भारत के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। इससे पहले मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने मंत्रियों द्वारा भारत के खिलाफ टिप्पणी की निंदा की है।
यह भी पढ़ें : PM Modi के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मालदीव के मंत्रियों का नहीं हुआ निलंबन? जानें डिप्टी मिनिस्टर ने क्या कहा
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा कि भारत हमेशा मालदीव का एक अच्छा दोस्त रहा है। हमें इस तरह दोनों देशों के बीच पुरानी दोस्ती पर नकारात्मक प्रभाव डालने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। जानकारी के अनुसार, भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद मालदीव सरकार ने मंत्रियों पर निलंबन की कार्रवाई की।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
22 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines