Kerala News: केरल के मलप्पुरम जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के अन्नक्कल्लू इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने मंगलवार रात को धमाकों जैसी कई आवाजें सुनीं। भूकंप के भी हल्के झटके महसूस किए। जिसके बाद 300 लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गांव के लोगों का कहना है कि रात के सन्नाटे के बीच जैसी ही अजीब आवाजें आने लगीं, ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। पूरे गांव में अब भी दहशत का माहौल है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बाद गांव के 85 परिवारों के 300 लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर भेजा है।
यह भी पढ़ें:घर के बाहर ब्रश कर रहा था ताइक्वांडो खिलाड़ी, पड़ोसी ने तलवार से काट डाली गर्दन; जानें वजह
जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को गांव वालों ने रात को ही सूचित कर दिया था। जिसके बाद अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। लोगों को फिलहाल अस्थायी तौर पर एक नजदीकी स्कूल में शिफ्ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक लोगों ने जानकारी दी है कि धमाके जैसी आवाजें एक नहीं, 3 बार सुनी हैं। पहली आवाज रात को सवा 9 बजे आई। इसके बाद सवा 10 और पौने 11 बजे लोगों ने फिर डरावनी आवाजें सुनीं। एक से दो किलोमीटर के इलाके में यह सब हुआ। जिसके बाद लोगों में डर पैदा हो गया। अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। ये आवाजें कहां से आईं, इसका पता लगाया जा रहा है?
अभी नहीं हो पाई पुष्टि
अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इसी बीच कुछ ग्रामीणों के सुबह के समय घर लौटने की जानकारी भी मिली है। प्रशासन ने जांच के आदेश जारी किए हैं। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि धमाके जैसी आवाजें सही थीं या नहीं। भूकंप आया था या नहीं, इसकी भी जानकारी ली जा रही है। अधिकारी मामले को लेकर सतर्क हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। ग्रामीणों के बीच दहशत देखी जा रही है।
ये भी पढ़ेंः नशेड़ी युवती ने मचाया हड़कंप! 20 लोग HIV पॉजिटिव, पत्नियां भी हुईं संक्रमित
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
14 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
17 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines