नई दिल्ली: मशरूम एक ऐसा फूड आइटम है जोकि प्रोटीन, फाइबर और विटामिन डी से भरपूर होता है। इसकी मदद से लोग कई तरह की डिशेज जैसे- मशरूम मसाला या मशरूम करी आदि बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने मशरूम टिक्का मसाला का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मशरूम टिक्का मसाला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसके सेवन से आप अपने बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। ये स्वाद में बहुत लजीज होती है। साथ ही इसको आप किसी भी खास मौके पर बनाकर मेहमानों को झटपट बनाकर सर्व कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मशरूम टिक्का मसाला बनाने की रेसिपी-
मशरूम टिक्का मसाला बनाने की सामग्री-
-दही
-लाल मिर्च
-हल्दी
-धनिया पाउडर
-बेसन
-गरम मसाला
-मशरूम
-थोड़ा सा तेल
-जीरा
-प्याज
-लहसुन
-अदरक
-टमाटर
-सूखे मसाले
-काजू
-स्वादानुसार नमक
-तेजपत्ता
-कश्मीरी लाल मिर्च
-हरा धनिया
मशरूम टिक्का मसाला बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में दही डाल दें।
फिर आप इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, बेसन और गरम मसाला डालें और मिलाएं।
इसके बाद आप इस मिक्चर में मशरूम डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
फिर आप इसको लगभग 15-20 मिनट तक मैरीनेट होने के लिए रख दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें मैरीनेट मशरूम को डालकर अच्छे से फ्राई करके किसी बर्तन में निकाल लें।
इसके बाद आप इसी एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल और डालें।
फिर आप इसमें जीरा डालकर अच्छे से चटकाएं।
इसके बाद आप इसमें प्याज, लहसुन, अदरक और टमाटर डालें और नरम होने तक भून लें।
फिर आप इसमें सारे सूखे मसाले, नमक और काजू डालें और भून लें।
इसके बाद आप इस मिक्चर को थोड़ा ठंडा करके मिक्सी में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
फिर आप इसी कढ़ाई में एक बार और थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें तेजपत्ता और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर भून लें।
फिर आप इसमें पिसा हुआ मसाला डालें और तेल छोड़ने तक अच्छे से पका लें।
इसके बाद आप इसमें फ्राई मशरूम डालें और अच्छे से मिला लें।
फिर आप इसमें थोड़ा सा पानी एड करके थोड़ी देर पकाकर गैस बंद कर दें।
अब आपका स्वादिष्ट मशरूम टिक्का मसाला बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको कटे हरा धनिया से गार्निश करके गर्मागर्म रोटी, पराठे या नान के साथ सर्व करें।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
6 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
9 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
10 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines