नई दिल्ली: पनीर एक डेयरी प्रोडक्ट है जोकि रिच प्रोटीन और फाइबर का एक बहुत ही अच्छा सॉर्स है। इसलिए पनीर से बनी डिशेज को खाने के लोग दीवाने रहते हैं। आमतौर पर पनीर की मदद से कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं जैसे- पनीर टिक्का, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर, पनीर रोल या पनीर पुलाव आदि। लेकिन क्या कभी आपने चिली पनीर का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए चिली पनीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में खूब लजीज और चटपटा होता है। इसको आप हाउस पार्टी के दौरान स्टार्टर डिश के तौर पर बनाकर खिला सकते हैं, तो चलिए जानते हैं चिली पनीर बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – स्नैक में गर्मागर्म चाय के साथ ट्राई करें क्रिस्पी नमकपारे, जानें रेसिपी
चिली पनीर बनाने की सामग्री-
-पनीर 500 ग्राम
-सोया सॉस 2 चम्मच
-टमेटो कैचप 4 चम्मच
-नमक 2 चम्मच (स्वादानुसार)
-लाल शिमला मिर्च 2
-प्याज 250 ग्राम
-अदरक पाउडर 1 चम्मच
-हरी मिर्च 50 ग्राम
-शेजवान सॉस 2 चम्मच
-अदरक 4 चम्मच
-लहसुन का पेस्ट 4 चम्मच
-मक्के का आटा 2 चम्मच
-सिरका 2 चम्मच
-रिफाइंड तेल 1 कप
-हरी मिर्च की चटनी 2 चम्मच
-पीली शिमला मिर्च 2
-मक्खन 2 चम्मच
अभी पढ़ें – सोफ्ट और ग्लोइंग त्वचा के लिए स्किन केयर में अपनाएं स्पेशल होममेड सीरम, जानें विधि
चिली पनीर बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले पनीर, प्याज़ और शिमला मिर्च को छोटे टुकड़ों में काट लें।
फिर आप अदरक और हरी मिर्च को भी छीलकर बारीक काट लें।
इसके बाद आप एक बाउल में कॉर्नफ्लोर, नमक, अदरक पाउडर, सिरका और मिर्च का पेस्ट डालकर मिला लें।
फिर आप इसमें पनीर के टुकड़े डालकर करीब 10-15 मिनट तक मैरिनेट होने के लिए रख दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
फिर आप इसमें पनीर के टुकड़े डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें।
फिर आप इसमें लहसुन का पेस्ट, कटा हुआ अदरक और कटी हुई हरी मिर्च डालकर भून लें।
इसके बाद आप इसमें कटी हुई शिमला मिर्च डालें और एक मिनट तक भून लें।
फिर आप इसमें प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें शेज़वान सॉस, टमेटो कैचप, हरी मिर्च सॉस और सोया सॉस डाल दें।
फिर आप इसमें पिघला हुआ मक्खन डालकर चलाते हुए 2-3 मिनट तक पका लें।
इसके बाद आप इसमें तले हुए पनीर के टुड़े डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
अब आपके चटपटे चिली पनीर बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इसको हरे प्याज़ से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँपढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines