हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Kesar Badam Kheer Recipe: किटी पार्टी के लिए डेजर्ट में बनाएं स्पेशल केसर बादाम खीर, जानें इजी रेसिपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: खीर भारत की एक ट्रेडिशनल स्वीट डिश है। इसको घरों में किसी भी खास मौके या त्योहार के दौरान बनाकर मुंह मीठा कराया जाता है। इसलिए आमतौर पर घरों में चावल की खीर खूब चाब से बनाकर खाई जाती है। लेकिन क्या कभी आपने केसर बादाम खीर का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए केसर बादाम खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये खीर स्वाद में बहुत डिलीशियस होती है। इसको आप पार्टी या किसी भी खास ऑकेजन के दौरान डेजर्ट में बनाकर घर आए मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। हर कोई इस डिश का स्वाद चखकर आपके खाने का दीवाना हो जाएगा, तो चलिए जानते हैं केसर बादाम खीर बनाने की रेसिपी-

केसर बादाम खीर बनाने की सामग्री-
-दूध 1 लीटर
-केसर 2 चुटकी
-बादाम 1 कप
-गुड़ की चाशनी 1/2 कप
-लो फैट क्रीम 1 कप
-फ्लेक्ड बादाम 1 कप
-गुनगुना दूध 2 बड़े चम्मच
-घी 1 छोटा चम्मच
-पिस्ता सजाने के लिए

केसर बादाम खीर बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में1 कप फ्लेक्ड बादाम डालें और सूखा भूनकर अलग रख लें।
फिर आप इसी कढ़ाई में 1 छोटा चम्मच घी डालें और 1 कप बादाम डालें और भून कर अलग रख लें।
इसके बाद आप एक बर्तन में 1 लीटर दूध डालें और गाढ़ा होने तक उबाल लें।
फिर आप इसमे फ्लेक्ड बादाम और 1 कप लो फैट क्रीम डालकर पकाएं।
इसके साथ ही आप 2 चुटकी केसर के धागे को गुनगुने पानी में भिगोएं और मिक्चर में डाल दें।
फिर आप मिक्चर जार में साबुत बादाम को पीस लें और खीर में डाल डें।
इसके बाद आप इस खीर को गाढ़ा होने तक पकाकर गैस बंद कर दें।
फिर जब ये थोड़ी ठंडी हो जाए तो आप इसमें खजूर-गुड़ की चाशनी डालें और मिलाकर ठंडा कर लें।
अब आपकी लजीज केसर बादाम खीर बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको पिस्ते से गार्निश करके ठंडा ठंडा सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें