नई दिल्ली: पैन केक एक ऐसी डिश है जिसको लोग आमतौर पर ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। इसकी कई सारी वैराइटीज मौजूद हैं जैसै- आलू पैनकेक, नूडल्स पैनकेक, फ्रूट पैनकेक, आटा पैनकेक और मैदा पैनकेक आदि। लेकिन क्या कभी आपने ओट्स और प्रोटीन पाउडर पैनकेक बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए ओट्स और प्रोटीन पाउडर पैनकेक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ओट्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इस टेस्टी और हेल्दी डिश को आप नाश्ते ये लेकर स्नैक में कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं ओट्स और प्रोटीन पाउडर पैनकेक बनाने की रेसिपी-
ओट्स और प्रोटीन पाउडर पैनकेक बनाने की सामग्री-
-केला 1
-ओट्स 75 ग्राम
-अंडे 3 बड़े
-दूध 2 बड़े चम्मच
-बेकिंग पाउडर 1 बड़ा चम्मच
-दालचीनी चुटकी भर
-प्रोटीन पाउडर 2 बड़े चम्मच (मटर या जो भी आपकी पसंद हो)
-नट बटर, मेपल सिरप और कटा हुआ केला गार्निश के लिए
ओट्स और प्रोटीन पाउडर पैनकेक बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक ब्लेंडर में प्रोटीन पाउडर, केले और ओट्स डालें।
इसके साथ ही आप इसमें अंडे, दूध, बेकिंग पाउडर और दालचीनी डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को एक साथ 1-2 मिनट तक ब्लेंड करके चिकना होने तक फेंट लें।
इसके बाद आप एक पैन पर हल्का सा तेल डालकर गर्म कर लें।
फिर आप पैन पर बैटर डालकर पैनकेक को करीब 1-2 मिनट तक बुलबुले दिखने और सुनहरा होने तक पका लें।
इसके बाद आप इसको दूसरी ओर से पलटकर एक मिनट और पकाएं और एक सर्विंग प्लेट में निकाल लें।
अब आपके टेस्टी और हेल्दी ओट्स और प्रोटीन पाउडर पैनकेक बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इसको नट बटर, मेपल सिरप और कटे केले के साथ गार्निश करके सर्व करें।
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines