हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Murmure Ke Laddu Recipe: वेट लॉस जर्नी के दौरान स्नैक में बनाएं लो कैलोरी मुरमुरे के लड्डू, जानें रेसिपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: मुरमुरे चावल से बनने वाला एक स्नैक फूड आइटम है। इसको लोग आमतौर पर चाट, नमकीन या गुड़ पत्ती के दौर पर बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने मुरमुरे के लड्डू बनाकर खाए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मुरमुरे के लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ लो कैलोरी भी होते हैं। इनको गुड़ की मदद से बनाया जाता है। इसके इसके सेवन से आपका ब्लड शुगर का स्तर भी कंट्रोल में बना रहता है, तो चलिए जानते हैं मुरमुरे के लड्डू बनाने की रेसिपी-

मुरमुरे के लड्डू बनाने की सामग्री-
-300 ग्राम मुरमुरे
-300 ग्राम गुड़
-5 चम्मच घी
-1 चम्मच इलायची पाउडर

मुरमुरे के लड्डू बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में मुरमुरे निकालें और साफ कर लें।
फिर आप गुड़ के भी टुकड़े करके अलग रख दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में गुड़ को डालकर पिघला लें।
फिर आप इसमें घी और इलायची पाउडर डाल दें।
इसके बाद आप इसमें पानी डालें और अच्छे से पका लें।
फिर जब चाश्नी पकने लगे तो आप इसमें मुरमुरे डालें और लगातार चलते रहे।
इसके बाद आप इसको करीब 5 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
फिर जब ये मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो आप इसके लड्डू बना लें।
अब आपके टेस्टी मुरमुरे के लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola