नई दिल्ली: आलू एक ऐसी सब्जी है जिसको हर कोई खाना पसंद करता है। इसलिए आमतौर पर घरों में आलू की मदद से कई तरह की डिशिज बनाकर खाते हैं जैसे-आलू चाट, स्वीट पोटैटो, आलू मटर या आलू के पराठे आदि। लेकिन क्या कभी आपने आलू लॉलीपॉप बनाकर खाए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए आलू लॉलीपॉप बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद चटपटे या क्रिस्पी होते हैं। इनको आप शाम की गर्मागर्म चाय के साथ स्नैक के तौर पर कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं। बच्चे तो इसको देखते ही बार-बार खाने की डिमांड करेंगे, तो चलिए जानते हैं आलू लॉलीपॉप बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – शाम की हल्की भूख को तुरंत शांत करें टेस्टी और चटपटे लौकी कटलेट बनाकर, जानें रेसिपी
आलू लॉलीपॉप बनाने की सामग्री-
-आलू 2 उबले हुए
-कटी हुई 1 हरी मिर्च बारीक
-बारीक कटा हुआ 1 प्याज
-लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
-भुना जीरा पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
-रोस्टेड धनिया बीज पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
-चाट मसाला 1 छोटा चम्मच
-लहसुन-अदरक का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
-नींबू का रस 1 चम्मच
-मैदा 1 कप
-ब्रेडक्रम्ब्स 1 कप
अभी पढ़ें – स्नैक में बनाएं स्पाइसी चिली चाप, होगी कैल्शियम की कमी पूरी, जानें रेसिपी
आलू लॉलीपॉप बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में आलू को डालकर ग्रेट कर लें।
फिर आप इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, प्याज, लाल मिर्च, जीरा पाउडर और रोस्टेड धनिया डालें।
इसके साथ ही आप इसमें चाट मसाला, नींबू और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
फिर आप इसमें 2 बड़ा चम्मच मैदा और 2 बड़ा चम्मच ब्रेडक्रम्ब्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इसके बाद आप एक प्लेट में ब्रेडक्रम्ब्स को निकालकर अलग रख लें।
फिर आप एक बाउल में मैदा, नमक और पानी डालकर घोल बना लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप आलू के मिक्सचर की छोटी-छोटी सी बॉल बनाकर तैयार कर लें।
इसके बाद आप इन बॉल्स को मैदे के घोल में डुबोएं और फिर ब्रेडक्रम्ब्स में अच्छी तरह से लपेट लें।
फिर आप इनको गर्म तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें।
इसके बाद आप इनको एक सर्विंग प्लेट में निकालकर ऊपर से टूथपिक लगा लें।
अब आपके चटपटे और क्रिस्पी आलू लॉलीपॉप बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इसको हरी चटनी और टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines