Multigrain Cracker Recipe: स्नैक में गर्मागर्म चाय के साथ बनाएं हेल्दी और क्रिस्पी मल्टीग्रेन क्रैकर, जानें रेसिपी
Edited By Pooja Attri

Edited By Pooja Attri

नई दिल्ली: गर्मागर्म चाय के साथ कई लोग चिप्स, बिस्केट या नमकीन आदि चीजे स्नैक के तौर पर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने मल्टीग्रेन क्रैकर का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मल्टीग्रेन क्रैकर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में खूब चटपटे और क्रिस्पी होते हैं। इनको आप शाम की गर्मागर्म चाय के साथ स्नैक के तौर पर झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मल्टीग्रेन क्रैकर बनाने की रेसिपी-
मल्टीग्रेन क्रैकर बनाने की सामग्री-
-मल्टीग्रेन आटा 2 कप
-प्याज 1 मीडियम
-हरा धनिया बारीक कटा हुआ
-हरी मिर्च 1 छोटी
-प्याज पाउडर 1 छोटा चम्मच
-काली मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
-सूखे मेथी के पत्ते 2 बड़े चम्मच
-दही 1 बड़ा चम्मच
-जीरा 1 बड़ा चम्मच
-तिल 2 बड़े चम्मच
-बेकिंग सोडा
-स्वादानुसार नमक
-जैतून का तेल 4 बड़े चम्मच
मल्टीग्रेन क्रैकर बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मल्टीग्रेन आटा डालें।
फिर आप इसमें प्याज, धनिया, मेथी के पत्ते या कसूरी मेथी और हरी मिर्च डालें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से हाथों की मदद से मिला दें।
फिर आप इसमें तिल, ज़ीरा और बारी की सारी सूखी सामग्री डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें दही डालें और एक बार और अच्छी तरह से मिला लें।
फिर आप इसमें जैतून का तेल डालें और एक बार और मिक्स कर लें।
इसके बाद आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और बहुत सख्त आटा गूंथ लें।
फिर आप इस आटे को एक मलमल के कपड़े या टिशू से ढककर करीब 20 मिनट तक अलग रख दें।
इसके बाद आप एक बार और धीरे से गूंध लें और इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
फिर आप इसको रोल करके चौकोर कटोरे या कुकी कटर की सहायता से मनचाहा आकार दें।
इसके बाद आप क्रैकर को बेकिंग शीट या बटर पेपर को बेकिंग ट्रे पर अच्छे से फैला लें।
फिर आप इन तैयार क्रैकर्स को कम से कम 22 मिनट तक 375 डिग्री फेरनहाइट पर बेक कर लें।
इसके बाद आप इनको कम से कम 11 मिनट बाद पलटकर पका लें।
फिर आप इनको ओवन से निकालकर थोड़ी देर ठंडा होने दें।
अब आपके स्वादिष्ट और कुरकुरे क्रैकर्स बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इनको गर्मागर्म चाय या दही के डिप के साथ सर्व करें।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.